विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Balika Samridhi Yojana 2023: बालिका समृद्धि योजना (BSY) ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ

Balika Samridhi Yojana 2023: भारत सरकार द्वारा बालिका समृद्धि योजना (Balika Samriddhi Yojana) की शुरुआत की गयी है। सभी लड़कियों को Balika Samriddhi Yojana (BSY) के तहत लाभ दिया जाएगा। बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत देश की उन सभी गरीब लड़कियों को शामिल किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। बालिका समृद्धि योजना (Balika Samriddhi Yojana) के माध्यम से उन लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार होगा जो मध्यम वर्ग या निम्न वर्ग परिवार से संबंधित हैं। साथ ही लड़कियों की शिक्षा के स्तर में भी सुधार किया जाएगा। बालिकाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

Balika Samridhi Yojana 2023
Balika Samridhi Yojana 2023

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बालिका समृद्धि योजना 2023 (Balika Samriddhi Yojana 2023) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे। इसलिए योजना का पूरा लाभ पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Balika Samridhi Yojana 2023

इस योजना के तहत बेटी के जन्म और उसकी पढ़ाई पूरी होने पर सरकार की ओर से आर्थिक सहायता (financial assistance) प्रदान की जाएगी। देश में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच (negative thinking) को सुधारने के लिए यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत कन्या के जन्म पर ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके बाद जब तक वह दसवीं कक्षा में नहीं पहुंचती, तब तक उसे हर साल एक निश्चित राशि दी जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही है।

18 साल पूरे होने पर वह इस रकम को बैंक से निकाल सकती हैं। बालिका समृद्धि योजना 2023 (Balika Samriddhi Yojana 2023) का लाभ 15 अगस्त 1997 या उसके बाद जन्मी बालिकाएं ले सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। जिसका प्रोसेस हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

Short Details of Balika Samridhi Yojana 2023

योजना से संबंधित (BSY) बालिका समृद्धि योजना
योजना शुरू की गयी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा
लाभार्थी बालिकाएं
लाभ बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
आधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in

बालिका समृद्धि योजना क्या है?

(BSY) Balika Samriddhi Yojana 2023 के तहत बेटी के जन्म के समय लाभार्थी को ₹500 (पांच सौ रुपये) की आर्थिक राशि वितरित की जाएगी। बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार की ओर से छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। 15 अगस्त 1997 के बाद जन्म लेने वाली लड़कियां योजना का लाभ लेने के लिए पात्र प्रतिभागी हैं। बालिका समृद्धि योजना (Balika Samridhi Yojana) के तहत 10वीं कक्षा तक की छात्रा को निर्धारित राशि के रूप में छात्रवृत्ति (scholarship) प्रदान की जाएगी। यह योजना समाज के उन लोगों को पुत्र और पुत्री के बीच के भेदभाव के स्तर को कम करने में मदद करेगी और बेटियों की शिक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करेगी।

योजना जारी करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को बेहतर आजीविका (livelihood) प्रदान करना है। बालिका समृद्धि योजना (Balika Samriddhi Yojana) के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों के लोग आवेदन कर सकते हैं।

Balika Samridhi Yojana 2023
Balika Samridhi Yojana 2023

बालिका समृद्धि योजना में दी जाने वाली स्कॉलरशिप

प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के माध्यम से बालिकाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। कक्षा 1 से कक्षा 10 तक की छात्राएं छात्रवृत्ति लेने का लाभ ले सकेंगी। BSY के माध्यम से प्राप्त छात्रवृत्ति का विवरण नीचे दी गई सूची में दिखाया गया है।

class Scholarship
Classes 1 to 3 300 रूपए प्रत्येक वर्ष
class 4 500 रूपए प्रत्येक वर्ष
Class 5 600 रूपए प्रत्येक वर्ष
class 6 to 7 700 रूपए प्रत्येक वर्ष
class 8 800 रूपए प्रत्येक वर्ष
class 9 to 10 1000 रूपए प्रत्येक वर्ष

बालिका समृद्धि योजना 2023 के आँकड़े (Statistics)

बालिका समृद्धि योजना 2023 के अंतर्गत आने वाली सभी बालिकाओं का विवरण नीचे दी गई सूची में दर्शाया गया है। जिसमें हर साल का ब्यौरा दिया गया है।

S.NO Year Beneficiary Number
1 1997-98 2738
2 1998-99 7765
3 1999-2000 6673
4 2000-1 2889
5 2001-2 9166
6 2002-3 6696
7 2003-4 7441
8 2004-5 2337

बालिका समृद्धि योजना 2023 के लाभ

  • बालिका समृद्धि योजना 2023 के तहत देश की उन सभी बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया जो परिवार के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखती हैं।
  • Balika Samriddhi Yojana 2023 के माध्यम से बी0पी0एल0 परिवार (BPL families) की गर्भवती महिला को पुत्री के जन्म के समय पाँच सौ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
  • Balika Samriddhi Yojana 2023 का लाभ एक परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों को दिया जाएगा।
  • यह राशि लाभार्थी बालिका को उसके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी।
  • पहली से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • 15 अगस्त के बाद जन्म लेने वाली सभी बालिकाओं को बालिका समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए शामिल किया गया है।
  • Balika Samriddhi Yojana 2023 की मदद (help) से शिक्षा (education) के क्षेत्र को एक नया रूप दिया जाएगा।
  • बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उसे जमा की गई वित्तीय राशि लेने का लाभ मिलेगा।

READ ALSO:

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना 2023 | ऑनलाइन आवेदन, एप्लीकेशन फॉर्म, लाभ, पात्रता

Balika Samridhi Yojana 2023 पात्रता एवं मानदंड

  • बालिका समृद्धि योजना 2023 के लिए केवल बीपीएल श्रेणी (BPL category) के परिवारों की लड़कियां ही आवेदन करने की पात्र होंगी।
  • केवल वही लड़कियां आवेदन करने की पात्र होंगी जिनका जन्म 15 अगस्त 1997 के बाद हुआ है।
  • बालिका समृद्धि योजना 2023 में आवेदन करने के लिए यदि बालिका का विवाह 18 वर्ष से पहले हो जाता है तो वह योजना के लाभ की पात्र नहीं होगी।
  • एक परिवार की केवल 2 बालिकाएं Balika Samriddhi Yojana 2023 में आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • बालिका समृद्धि योजना 2023 के लिए लाभार्थी का बैंक खाता होना अनिवार्य है साथ ही बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • केवल भारत की मूल निवासी लड़कियां ही इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

बालिका समृद्धि योजना 2023 के कुछ महत्वपूर्ण नियम व शर्तें

  • इस योजना के तहत लाभ की राशि सीधे लाभ अंतरण के माध्यम से बालिका के खाते में हस्तांतरित (transferred) की जाती है।
  • यदि बालिका की मृत्यु 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है, तो उसके खाते में उपलब्ध राशि को निकाला जा सकता है।
  • यदि बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु से पूर्व हो जाता है तो बालिका को छात्रवृत्ति की राशि तथा उस पर अर्जित ब्याज को छोड़ना होगा। वह सिर्फ जन्म के बाद का अनुदान और उस पर ब्याज ही ले सकती है।
  • केवल अविवाहित लड़कियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को एक प्रमाण पत्र जमा करना होगा जिसमें यह प्रमाणित होगा कि बालिका अविवाहित है। यह सर्टिफिकेट (certificate) नगर पालिका या ग्राम पंचायत (municipality or gram panchayat) द्वारा जारी किया जाएगा।
  • बालिका समृद्धि योजना 2023 के तहत बालिका भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद निर्धारित राशि की निकासी कर सकती है।
  • बालिका के नाम पर भाग्यश्री बालिका कल्याण बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी के लिए प्रीमियम का भुगतान करने के लिए अनुदान या छात्रवृत्ति का उपयोग किया जा सकता है।
  • छात्रवृत्ति राशि का उपयोग बालिकाओं की पाठ्य पुस्तकें या वर्दी खरीदने के लिए किया जा सकता है।

बालिका समृद्धि योजना (BSY) आवश्यक दस्तावेज :-

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक खाता संबंधी विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो ,मोबाइल नंबर

बालिका समृद्धि योजना 2023 आवेदन कैसे करें ?

कोई भी इच्छुक उम्मीदवार जो बालिका समृद्धि योजना के लिए पंजीकरण (registration) करना चाहता है, उसे नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • शहरी क्षेत्र के आवेदक अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
बालिका समृद्धि योजना 2023 आवेदन पत्र
बालिका समृद्धि योजना 2023 आवेदन पत्र
  • ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक अपने नजदीकी आंगनबाडी केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक को आंगनबाडी केंद्र से बालिका समृद्धि योजना 2023 आवेदन पत्र (Application form) प्राप्त करना होगा। अब आवेदक को फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न कर आंगनबाडी केंद्र पर जमा कर दें।
  • दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही लाभार्थी को बालिका समृद्धि योजना 2023 का लाभ मिल पाएगा।

Quick Links

Application Form PDF Click Here
Official Website Click Here
Join Our Telegram Group Click Here

FAQs about Balika Samridhi Yojana 2023

बालिका समृद्धि योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए देश की किन लड़कियों को शामिल किया गया है?

बालिका समृद्धि योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली उन सभी बालिकाओं को शामिल किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की हैं।

बालिका समृद्धि योजना 2023 के अंतर्गत बेटियों को क्या लाभ मिलेगा ?

बेटियों को बालिका समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने का लाभ मिलेगा, जिसमें उन्हें कक्षा 1 से कक्षा 10 तक छात्रवृत्ति लेने का अवसर मिलेगा।

बालिका समृद्धि योजना कब शुरू हुई थी?

वर्ष 1997 में बालिका समृद्धि योजना (बीएसवाई) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सहायता से शुरू की गई थी।

बालिका समृद्धि योजना से संबंधित सभी लाभ पाने के लिए आवेदन कैसे करें?

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक बालिका समृद्धि योजना के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाडी केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बालिका समृद्धि योजना क्यों शुरू की गयी है ?

लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए यह योजना शुरू की गई है। समाज में लड़कियों को बहुत हीन भावना से ग्रसित लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, बेटियों के प्रति समाज की मानसिकता को बदलने के लिए भारत सरकार द्वारा किया गया यह एक छोटा सा प्रयास है।

बालिका समृद्धि योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग लाभार्थी बालिका कब कर सकती है ?

लाभार्थी बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर बालिका समृद्धि योजनान्तर्गत प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग उच्च स्तरीय अध्ययन हेतु उपयोग कर सकती है।

Leave a Comment

Scroll to Top