Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023 : नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है आपके अपने हिंदी ब्लॉग Recruitmentresult.com पर | इस आर्टिकल के माध्यम से बात करेंगें Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023 के बारे में | केंद्र सरकार द्वारा आजकल लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु विभिन्न तरह के योजनाओं को लागू किया जा रहा है | देश में काफी सारे लोग ऐसे हैं, जो अपना खुद का वाहन खरीदना चाहते हैं किंतु आर्थिक तंगी की वजह से नहीं खरीद पाते हैं | इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना” को आरंभ किया गया है |
इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी | यदि आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, अपना आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं |
तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से इस Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Yojana से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे_ इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, इसका लाभ क्या है, इसके लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें और आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें आदि की प्रक्रिया नीचे पूरे विस्तार से बताई गई है | इस योजना से संबंधित वे तमाम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |
Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023 : Overview
योजना का नाम | Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Yojana |
आरम्भ की गई | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | बिहार के ग्रामीण निम्न जाति के लोग |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | राज्य के ग्रामीण नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभ | वाहन खरीदने पर 50% सब्सिडी प्रदान की जाएगी |
श्रेणी | बिहार सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Online Apply Date | Update Soon |
Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023
इस योजना के अंतर्गत राज्य के लोगों को अपना खुद का बाहर खरीदने के लिए सरकार के द्वारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी | मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 के अंतर्गत लाभार्थी 3 से 10 पहियों तक का वाहन खरीद सकते हैं | इस योजना के माध्यम से बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी | काफी सारे लोग बस, ट्रक, कार आदि खरीद पाएंगे | जिससे वह अपने रोजगार का साधन बना पाएंगे |
इस योजना का कार्यान्वयन बिहार सरकार परिवहन निगम द्वारा किया जा रहा है | यदि आप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा |
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य क्या है ?
ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोगों को अपना व्यापार या आर्थिक कारण के लिए वाहन की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से बहुत से लोग वाहन नहीं खरीद पाते हैं | इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने इस मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 को शुरू किया गया है |
इस योजना के जरिए ग्रामीण लोगों को तीन या चार पहिया वाहन खरीदने के लिए सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करती है | इस बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के जरिए ग्रामीण लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जाना इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य है |
यह भी पढ़ें |
- Jharkhand Home Guard Recruitment 2023 | झारखण्ड में होम गार्ड के 1478 पदों पर आवेदन का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से होगी आवेदन शुरू |
- BSF Paramedical Staff Vacancy 2023 | बीएसएफ में परामेडिकल स्टाफ के भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी |
- Indian Bank SO Recruitment 2023 | इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तिथि |
- Nalanda University Vacancy 2023 | नालंदा यूनिवर्सिटी में अलग अलग पदों पर मैट्रिक/ इंटर /स्नातक पास छात्रों के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू |
- HDFC Bank Recruitment 2023 | एचडीएफडी बैंक में ऑफिसर्स के कुल 12,551 पदों पर भर्ती जारी, जल्द होगी आवेदन शुरू |
Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Scheme के फायदें / विशेषता
इस योजना में आवेदन करने से पहले आपको इस योजना से मिलने वाले लाभ को जानना बेहद जरुरी है | जिसे विस्तार से नीचे बताया गया है _
- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत बेरोजगार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोग पंजीकरण करके और आवेदन पत्र जमा करके सब्सिडी दरों पर वाहन खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
- इस योजना में जो लोग किसी प्रकार की वित्तीय सहायता या अवसर ना मिल पाने के कारण बेरोजगार हैं, उन्हें भी इस योजना के माध्यम से मदद मिल रही है |
- इस योजना में लाभार्थियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए चार पहिया या तीन पहिया नया वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी |
- इससे बेरोजगार व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर सकते हैं |
- इस योजना में बिहार राज्य के लगभग 8,405 ग्राम पंचायतों को शामिल कर उन्हें सहायता प्रदान किए जाने का लक्ष्य है |
- सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों से 5 यानी कुल 42,025 ऐसे युवाओं को लाभ प्रदान किया जा रहा है |
- इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के लिए वाहनों की खरीद हेतु 3 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दो अत्यंत पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को अनुदान दिया जाएगा |
- बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन स्कीम 2023 का लाभ राज्य के 21 वर्ष से कम आयु के लोग नहीं उठा सकते हैं |
- लाभार्थी को सरकारी सेवा नियोजित नहीं होना चाहिए और पहले से ही कोई व्यवसायिक वाहन नहीं होना चाहिए |
- प्रत्येक पंचायत के 5 योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा |
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना बेहद जरुरी है | जिसे विस्तार से नीचे बताया गया है _
- आवेदक का आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
- शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
- ईमेल Id (Email Id)
- मोबाइल नंबर (Mobile No.)
How To Apply Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Scheme 2023 Online
यदि आप भी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं | ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कैसे करें की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे पूरे विस्तार से बताई गई है | नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप बहुत हीं आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
- इसके लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- वैसे ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है |
- इसके बाद आपको होम पेज पर आए Transport Department के लिंक पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपको Form Apply Online 10th Phase के लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा |
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरना है फिर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है |
- जिसके बाद आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर Login Id और Password प्राप्त होगा |
- प्राप्त Login Id और Password की मदद से आप को इस पोर्टल को Login कर लेना है |
- लॉग इन करते हीं आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर कर जमा कर देना है |
- अब माँगी गयी सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर देना है और सबमिट कर देना है |
- इस इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा |
- भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं |
आवेदन की स्थिति चेक करने का तरीका |
- इसके लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- वैसे ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है |
- इसके बाद आपको होम पेज पर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के दो विकल्प दिखाई देंगे |
- for Check Your Application Status (Phase-10)
- for Check Your Application Status (Phase 1-9)
- अब आपको इस एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक कर लेना है |
- जिसके बाद आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर Login करना होगा |
- Login करते हीं आपका सामने आपका आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी |
Bihar Mukhymantri Gram Parivahan Yojana 2023 : Important Links
For More Information & Links | Click Here![]() |
Home Page | Click Here![]() |
Official Website | Click Here![]() |
सारांश
मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जाकारी अच्छी लगी हो, तो आप इस like जरुर करें साथ हीं साथ अपने दोस्त, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करें | ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके |