विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Bihar Murgi Palan Yojana 2023: मुर्गीपालन के लिए सरकार दे रही 50% की सब्सिडी, जाने सम्पूर्ण जानकारी

Bihar Murgi Palan Yojana 2023: मुर्गी पालन पर सब्सिडी देने के लिए बिहार सरकार द्वारा एक नई योजना चलाई जा रही है। बिहार सरकार के “पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग” द्वारा अब आपको मुर्गी पालन पर विशेष छूट और सब्सिडी प्रदान की जाने वाली है। इस योजना का नाम ‘बिहार पोल्ट्री फॉर्म योजना’ है। Bihar Murgi Palan Yojana 2023

योजना के तहत मुर्गी पालन हेतु जो भी उम्मीदवार पोल्ट्री फार्म खोलने का विचार कर रहा है उनके लिए राज्य सरकार सब्सिडी देने के लिए विशेष योजना की तैयारी में लगा हुआ है। इस योजना का लाभ केवल उन्ही नागरिकों को दिया जाएगा जो मुर्गी पालन करना चाहते हैं और योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं।

Bihar Murgi Palan Yojana 2023 – Highlights

Post Name Bihar Murgi Palan Yojana 2023: मुर्गीपालन के लिए सरकार दे रही 50% की सब्सिडी,
Post Date 17.07.2023
Scheme Name Bihar Murgi Palan Yojana 2023
Apply Mode Online
Subsidy Amount 50%
Official Website Click Here

Bihar Poultry Farm Yojana 2023

अगर आप एक पोल्ट्री फार्म स्टार्ट करते हैं तब आपको इससे एक अच्छी कमाई मिल सकती है साथ ही अगर आप बिहार के नागरिक हैं और एक अच्छा बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तब आप पोल्ट्री फॉर्म शुरू करके अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते है। इसके अलावा बिहार सरकार द्वारा दी गई योजना का लाभ उठाकर विशेष सब्सिडी भी प्राप्त कर सकते है।

अगर आप बिहार के निवासी हैं तब आपको इस बिहार पोल्ट्री फ़ार्म योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए। अगर आप भी पोल्ट्री फॉर्म खोलकर अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तब आप आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में विस्तृत रूप से पढ़ सकते है।

Bihar Murgi Palan Yojana 2023 Kya Hai?

मुर्गी पालन योजना मुख्य रूप से बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजना है जो बिहार की उद्यमिता को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। बिहार सरकार के “पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग” द्वारा मुर्गी व्यवसाय या मुर्गी पालन करने वाले नागरिकों को विशेष सब्सिडी देने की व्यवस्था की गई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई है।

बिहार सरकार मुर्गी पालन पर केवल सब्सिडी ही नहीं देगी, बल्कि राज्य के नागरिकों को इस पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता में कुछ विशेष चीजें शामिल की गई है जैसे कि इंटरलॉकिंग टाइल, उच्च गुणवत्ता वाली मुर्गी ब्रिड की खरीद, बिल्डिंग, चारा-पानी, दवाइया, इंटरनेट और मोबाइल फोन आदि की आर्थिक सहायता आपको सरकार द्वारा दी जाएगी।

कितनी सब्सिडी मिलेगी

योजना की सबसे खास बात यह है कि आपको इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 50 पर्सेंट तक की सब्सिडी दी जाएगी पोल्ट्री फॉर्म के अंदर अंडे और मांस का उत्पादन किया जाता है। अगर नागरिक पोल्ट्री फार्म की शुरुआत करता है तब वह उत्पादन करने के साथ ही एक अच्छी कमाई कर सकता है।

इसके अलावा आपको आर्थिक सहायता तो प्रदान की जाएगी बल्कि सरकार द्वारा आप को बैंक से कम ब्याज में कर्ज भी उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे कि आप आसानी से मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते है।

बिहार पोल्ट्री फॉर्म योजना हेतु राज्य सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिए जा चुके हैं। अगर आप बिहार के निवासी हैं और फिलहाल अभी बेरोजगार हैं तो आप भी पोल्ट्री फॉर्म की शुरुआत करके सरकार द्वारा दी गई योजना का लाभ ले सकते है। साथ ही विशेष सब्सिडी प्राप्त कर सकते है। आवेदन से जुड़ी जानकारी और सरकार के निर्देशों से जुड़ी जानकारी हमने आपको नीचे प्रदान की है।

Bihar Murgi Palan Yojana 2023 | पात्रता

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक मुख्य रूप से बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पोल्ट्री फॉर्म खरीदने या बनाने के लिए भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास एक बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • आवेदक को पोल्ट्री उत्पादन से जुड़ी जानकारी में कुशल होना आवश्यक है।

Bihar Murgi Palan Yojna | पोल्ट्री फॉर्म के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड और पैन कार्ड।
  • बैंक संबंधित दस्तावेज।
  • भूमि संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि जैसे भूमि का रजिस्ट्रेशन, करार या मालिकाना हक।
  • आय और जाति का प्रमाण पत्र।
  • उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पिछले 3 वर्ष का आयकर रिटर्न या व्यवसाय का रिटर्न।
  • पोल्ट्री उत्पादों के उत्पादन वितरण के लिए कुशलता का प्रमाण पत्र।
  • दूसरे अन्य दस्तावेज जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा का प्रमाण पत्र और अन्य कुशलता संबंधित प्रमाण पत्र।

बिहार पोल्ट्री लोन ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

बिहार मुर्गी पालन योजना 2023 हेतु आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर लेना है

  • सबसे पहले आपको बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर लेना है, उसके बाद मुर्गी पालन योजना से जुड़े विकल्प पर क्लिक कर देना है (लिंक जल्द ही एक्टिव होगा)।
  • ऑनलाइन आवेदन के विकल्प को दबाने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी भरने को कहा जाएगा। आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड का विवरण दर्ज कर देना है।
  • अब आपको पोल्ट्री फॉर्म योजना का चयन करना है। आपको वेबसाइट पर बिहार पोल्ट्री फॉर्म लोन ऑनलाइन आवेदन से जुड़े सभी निर्देश दे दिए जाएंगे जिसके बाद आपको आवेदन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • एक बार आवेदन फॉर्म खुल जाने पर आपको सभी जरूरी जानकारी उसमें भर देना है साथ में अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे: बैंक खाता और अन्य जानकारी भर देनी है।
  • आवेदन करते समय अपने सभी दस्तावेज अपने साथ रखें और दी जाने वाली जानकारी को देखते हुए सभी दस्तावेज वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अपलोड कर देना है।
  • एक बार जब आप सक्सेसफुली आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर देते हैं तब आप को आवेदन से जुड़ी रसीद प्राप्त होती है। आपको उस रसीद को डाउनलोड या प्रिंट करवा कर रख लेना है।

निष्कर्ष

लेख में हमने आपको पोल्ट्री फॉर्म योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और योग्यता से जुड़े विवरण को जारी किये गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आपके सामने प्रस्तुत किया है अगर आप बिहार के मूल निवासी हैं और मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तब आप ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार फॉर्म भर के आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा कर सकते है और बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली 50% की सब्सिडी का फायदा उठा सकते है।

Read Also –

Leave a Comment

Scroll to Top