विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 | बिहार में जल जीवन हरियाली योजना के तहत मिलेगा 75 हज़ार रूपये |

Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 : नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत आपके अपने हिंदी ब्लॉग रिक्रूटमेंट रिजल्ट में ! आज के इस आर्टिकल के माध्यम से बात करेंगे Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 के बारे में ! बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा लगातार प्रत्येक क्षेत्रों में विकास करने के मकसद से एक से बढ़कर एक योजना का आयोजन किया जा रहा है | ठीक इसी प्रकार से बिहार में पर्यावरण में सुधारने एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार ने जल “जीवन हरियाली अभियान” की शुरुआत की है | इस योजना के माध्यम से बिहार सरकार पर्यावरण में सुधार करना चाहती है, साथ ही किसानों के लिए जल संरक्षण को बढ़ावा देना चाहती है |Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023

इस जल जीवन हरियाली योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को ₹75,500 की सब्सिडी दी जाएगी | इस सब्सिडी के पैसों से किसान अपने खेतों को चारों ओर तालाब का निर्माण कर सकेंगे | आवेदक इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं |

तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से इस Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 Apply से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे_ जल जीवन हरियाली योजना क्या है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, इस योजना से लाभ क्या है, इसके लिए क्या क्या पात्रता होनी चाहिए, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन कैसे करें आदि पूरे विस्तार से नीचे बताई गई है | इस योजना से संबंधित वे तमाम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |

Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 : Overview

योजना का नाम  जल जीवन हरियाली योजना
आरम्भ की गयी मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के द्वारा 
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के किसान नागरिक 
आवेदन की प्रक्रिया  ऑनलाइन
उद्देश्य  राज्य में वृक्ष रोपण, तालाब, कुँआ आदि का निर्माण करना
Online Date Update Soon
लाभ किसानों को सब्सिडी प्रदान करना
श्रेणी  बिहार सरकारी योजनाएं 
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 क्या है ?

बिहार राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण को संतुलित रखने एवं प्राकृतिक हरियाली को कायम रखने के उद्देश्य से एक योजना का शुभारंभ किया, जिस योजना का नाम “जल जीवन हरियाली योजना” रखा गया है | इस योजना की शुरुआत 26 अक्टूबर 2019 को की गई थी और पिछले 2 साल में एक करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं | वर्ष 2022 में भी 43.62 लाख पौधे लगाए गए हैं | जल जीवन हरियाली योजना के तहत सरकार द्वारा साल 2023 तक 24 हजार 524 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं |

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा राज्य के किसानों को तालाब के निर्माण, पोखर बनवाने, कुओं का निर्माण, खेती की सिंचाई आदि कार्यों के लिए ₹75,500 की सब्सिडी मदद के रूप में प्रदान करती है | इस योजना से किसानों को काफी लाभ होता है तथा उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए भी अब कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा |

यह भी पढ़ें |

जल जीवन हरियाली योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा चलाई गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ करना एवं जल निकायों का संरक्षण और रखरखाव करना है | इस योजना के माध्यम से प्रदेश में जलवायु परिवर्तन में सुधार, पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आदि कार्यों के द्वारा कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जाएगी |

इसके साथ ही राज्य के किसानों को उनके खेतों में सिंचाई की उत्तम सुविधा उपलब्ध करने हेतु उन्हें तालाब एवं कुए बनाने के लिए ₹75500 की वित्तीय सहायता सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाती है | इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में चापाकल, तालाब, पोखर आदि विभिन्न जल निकायों का संरक्षण एवं मरम्मत के कार्यों के साथ ही सरकारी भवनों में वर्षा के पानी को संरक्षित करने हेतु वाटर हार्वेस्टिंग भी की जाती है |

जल जीवन हरियाली अभियान का लाभ

इस योजना का लाभ लेने से पहले आपको इस योजना से मिलने वाली लाभ के बारे में जानना बहुत हीं जरुरी है | जिसे विस्तार से नीचे बताया गया है | जैसे_

  • राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई के तहत प्रदेश के किसान भाइयों को लाभान्वित किया जाएगा |
  • राज्य सरकार की इस Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 के माध्यम से किसानों को उनके खेतों में सिंचाई के लिए तालाब, कुएं, पोखर के निर्माण हेतु 75,500 रुपए की आर्थिक सहायता सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाती है |
  • इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत चापाकल, कुएं, सरकारी भवनों में बारिश के पानी को स्टोर करने हेतु वाटर हार्वेस्टिंग भी की जाती है |
  • इस योजना के माध्यम से पुराने आहर, पोखर, छोटी नदियां, पुराने कुएं आदि जल निकायों के स्रोतों की मरम्मत भी की जाती है |
  • बिहार सरकार की इस योजना के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में डैम एवं छोटी नदियों का निर्माण भी किया जाता है |
  • राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई इस योजना के अंतर्गत 43.62 लाख वृक्ष रोपण भी किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ करने में सहायता प्रदान होगी|
  • साथ ही साथ इस योजना के सुचारु कार्यान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023 तक 24 हजार 524 करोड रुपए की धनराशि खर्च किए जाएंगे |

Jal Jeeven Hariyali Yojana के लिए पात्रता/ मापदंड

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक बिहार के स्थाई निवासी होने चाहिए |
  • योजना के तहत एक किसान को कम से कम 1 एकड़ खेती की सिंचाई के लिए सब्सिडी दी जाएगी |
  • एक एकड़ से कम भूमि पर सामूहिक रूप से सिंचाई के लिए आवेदन किया जा सकता है |
  • जल जीवन हरियाली योजना के तहत किसानों को दो वर्गों में बांटा गया है | व्यक्तिगत और सामूहिक
  • व्यक्तिगत श्रेणी : व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदन करने हेतु आवेदक के पास न्यूनतम 1 एकड़ भूमि होनी चाहिए |
  • सामूहिक श्रेणी : इस श्रेणी के अंतर्गत राज्य के ऐसे किसानों को रखा गया है जिनके पास 1 एकड़ से कम का जमीन है |
  • वैसे किसान जो इस योजना का लाभ 5 हेक्टेयर से अधिक रखने में एक साथ लेना चाहते हैं, उन्हें वास्तविक लागत की पूरी सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी |
  • इस योजना के तहत जीविका समूह एवं फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन से संबंधित किसानों को भी लाभान्वित किया जाता है |

Jal Jeeven Hariyali Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • भूमि के कागजात
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • बैंक खाता नंबर /बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर (Mobile No.)

जल जीवन हरियाली योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

यदि आप भी बिहार राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जल जीवन हरियाली योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं | ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कैसे करें की पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप नीचे पूरे विस्तार से बताई गई है | नीचे बताई गई एक-एक स्टेप्स को फॉलो कर बहुत ही आसानी से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |

  • इस योजना के आवेदन हेतु सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वैसे ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया गया है |

Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023

  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा |
  • इस पेज पर आपको किसान का समूह एवं स्वयं किसान के दो विकल्प दिखाई देगा |

Jal Jeeven Hariyali Scheme

  • जिनमें से आपको अपने जरूरत अनुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक कर देना होगा|
  • यदि आपने किसान का समूह के विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो आपको समूह द्वारा चयनित किसान प्रमुख के 13 अंकों का पंजीकरण संख्या के विवरण दर्ज कर देने होंगे|

  • अगर आपने स्वयं किसान के विकल्प का चयन करते है, तो आपको स्वयं के 13 अंकों के पंजीकरण संख्या के विवरण दर्ज कर देने होंगे |
  • अब आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे_ किसान का नाम, पिता का नाम, पंचायत का नाम, आधार नंबर, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आपको Get OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसे आपको आवेदन पत्र में दर्ज कर देना होगा |
  • इसके बाद आपको सबमिट कर विकल्प पर क्लिक कर देना है |
  • जिसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा |
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं |

Jal Jeeven Hariyali Yojana 2023 : Important Links

Online Apply Update Soon
Home Page Click Here
Official Website Click Here

सारांश

मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इस  like जरुर करें साथ हीं साथ अपने दोस्त, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करें | ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके |

Also Read :

Leave a Comment

Scroll to Top