विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

PM Kusum Yojana 2023 | सरकार किसानों को लगवा रही है सोलर पैनल, जल्द करें आवेदन

PM Kusum Yojana 2023 : केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा लगातार आम जनता को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हमेशा कोई ना कोई स्कीम/ योजना का आयोजन की जा रही है | ठीक उसी प्रकार सरकार द्वारा किसानों के हित में कार्य करते हुए एक योजना की शुरुआत की गई है | इस योजना का नाम “प्रधानमंत्री कुसुम योजना” है | पीएम कुसुम योजना के तहत राज्य के किसानों को सिंचाई करने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी | सरकार 3 करोड़ पेट्रोल और डीजल से चलने वाले सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा पंपों में परिवर्तित करेगी |PM Kusum Yojana 2023

राज्य के सभी इच्छुक किसानों को PM Kusum Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा | इस योजना के तहत उन किसानों को 90% सब्सिडी प्रदान की जाएगी | जो अपनी भूमि पर सोलर पंप लगवाना चाहते हैं | जिससे उनके लिए अपने खेतों की सिंचाई करना आसान भी हो जाएगा | लागत का शेष 10% खर्च किसान को ही देना होगा |

तो चलिए आर्टिकल के माध्यम से इस PM Kusum Yojana 2023 Apply से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे_ प्रधानमंत्री कुसुम योजना क्या है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, इस योजना का लाभ क्या है, इसके लिए पात्रता क्या होनी चाहिए, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है | इस योजना से संबंधित वे तमाम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें |

PM Kusum Yojana 2023 : Overview

आर्टिकल का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना
साल 2023
शुरुआत राज्य सरकार द्वारा
मंत्रालय कृषि एवं ऊर्जा मंत्रालय
आवेदन ऑनलाइन
उद्देश्य डीजल पेट्रोल चलित सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंपों में बदलना
लाभार्थी देशभर के सभी किसान
आधिकारिक वेबसाइट लिंक mnre.gov.in

प्रधानमंत्री कुसुम योजना 2023 क्या है ?

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों के डीजल पेट्रोल से चलने वाले पंपों को सौर ऊर्जा पंप में बदलने का कार्य शुरू किया जा चुका है | इस योजना की घोषणा पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के द्वारा की गई थी | किसानों को सिंचाई का एक अच्छा माध्यम देने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना की शुरुआत की गई है | सरकार द्वारा योजना के लिए 34,422 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रदान किया गया है | इसमें प्रत्येक किसानों को 60% केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किए जाएंगे | इसके साथ 30% ऋण बैंक द्वारा और शेष 10% किसानों को भुगतान करना होगा |

Also Read :

PM Kusum Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य 

PM Kusum Yojana का मुख्य उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा पंप लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है | कई ऐसे राज्य है जहां पानी की कमी की वजह से फसल खराब हो जाती है या फिर किसानों को सोलर पंप लगाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है या फिर भी आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से वे असमर्थ है | इस समस्या को नजर में रखते हुए सरकार द्वारा इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाए जाने का प्रावधान बनाया गया है | इन सोलर पैनल द्वारा बिजली का निर्माण भी होगा | जिसका इस्तेमाल किसान अपने घरों में कर सकते हैं और इससे अतिरिक्त बिजली को सरकार को बेच भी सकते हैं |

प्रधानमंत्री कुसुम योजना 2023 के लिए कितने रुपयों का अनुदान मिलेगा 

Item अनुदान राशि
2 HP and DC Surface Pump 86,716 रुपयो का अनुदान मिलेगा
2 HP DC Commericial Pump 88,278 रुपयो का अनुदान मिलेगा
2HP AC Commercial Pump 88,756 रुपयो का अनुदान मिलेगा
3 HP DC Sub – Commericial Pump 1,16,710  रुपयो का अनुदान मिलेगा
AC Sub – Commerical Pump 1,16,076 रुपयो का अनुदान मिलेगा
5 HP AC Sub – Commercial Pump 1,63,882 रुपयो का अनुदान मिलेगा
7.5 HP to 10 HP Sub – Commercial Pump 2,23,276 Rs To2,78,582 Rs रुपयो का अनुदान मिलेगा

PM Kusum Yojana 2023 के लाभ /विशेषताएं 

इस योजना का लाभ उठाने से पहले आपको इस योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानना बेहद अनिवार्य है | जिसके बारे में आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं |

  • इस योजना के तहत देश के सभी किसानों को अपनी बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए कर्ज मुहैया कराया जाएगा |
  • इस सोलर प्लांट से जो भी बिजली का उत्पादन होगा, वह बिजली वितरण कंपनी द्वारा सीधे किसानों से खरीदा जाएगा | जिससे किसान की आर्थिक विकास भी होगी |
  • इस योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने से किसानों को डीजल खर्च व प्रदूषण से मुक्ति मिल जाएगी |
  • इस प्रकार योजना अंतर्गत आवेदक किसान को अगले 25 वर्षों तक लगातार ₹60,000 से ₹1,00,000 प्रति वर्ष तक की आय होगी |
  • किसानों द्वारा लगाए जाने वाले सोलर पंप के कार्य की कुल अवधि 25 वर्ष होगी और किसान इन सोलर पंप का रखरखाव आसानी से कर सकते हैं |
  • किसान अपने विद्युत सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा से चला सकते हैं और अपने खेतों की स्वतंत्र रूप से निशुल्क सिंचाई भी कर सकते हैं |
  • इस योजना से ना केवल किसानों की सिंचाई की समस्या का समाधान होगा बल्कि वे बेहतर सिंचाई व बेहतर उत्पादन भी कर सकेंगे |
  • और किसान अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में सक्षम हो सकते हैं |

PM Kusum Yojana 2023 के लिए योग्यता 

यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई सभी योग्यता होनी चाहिए | जैसे_

  • आवेदक भारत के मूल निवासी होने चाहिए |
  • आवेदन करता पेशे से किसान होने चाहिए |
  • आवेदक का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए |
  • सोलर प्लांट लगाने के लिए किसान की जमीन इलेक्ट्रीफाइड सब- स्टेशन के 5 किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए |
  • आवेदक के पास अपना खुद का बैंक खाता होना चाहिए और उसे आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए |

PM Kusum Yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज 

प्रधानमंत्री कुसुम योजना 2023 का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ  दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है | उन सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे लेख में दी गई है | जैसे_

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • भूमि विवरण
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

How to Apply for PM Kusum Yojana 2023?

यदि आप भी पीएम कुसुम योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा | ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कैसे करें की पूरी प्रक्रिया नीचे step-by-step पूरे विस्तार से बताई गई है | नीचे बताई गई एक-एक स्टेप्स को फॉलो कर आप बहुत ही आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |

  • पीएम कुसुम योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | वैसे ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है |
  • इसके होम पेज पर आपको  Loan application interest form for setting up of solar plant under PM-KUSUM Component-A  का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है |

PM Kusum Yojana 2023

  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जो कि इस प्रकार का होगा |
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है |
  • फिर मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है |
  • और अब आवेदन फॉर्म को शुरू से अंत तक एक बार चेक कर लेना है और सबमिट पर क्लिक कर देना है |
  • भविष्य की जरूरत के लिए ऑनलाइन आवेदन की रसीद का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं |

PM Kusum Yojana 2023 : Important Links

Registration/Apply Click HerePM Kusum Yojana 2023
Home Page  Click Here
Official Website Click Here

सारांश

मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इस  like जरुर करें साथ हीं साथ अपने दोस्त, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करें | ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके |

Also Read :

Leave a Comment

Scroll to Top