विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Bihar Apna Khata Portal: घर बैठे प्राप्त करे अपने भूमि की जानकारी आसानी से, ये है बेहद आसान प्रोसेस

Bihar Apna Khata Portal: केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सभी कागजी कार्यों को ऑनलाइन कर रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही कागजी कार्यों को पूरा कर लेते हैं। आज हम आपको ऐसी ही सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसका नाम बिहार अपना खाता पोर्टल है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा अपना खाता पोर्टल की शुरूआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक अपनी भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर पाएंगे।

इस पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिकों को अब सरकारी विभागों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। भूलेख, नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या, भूमि लैंड रिकॉर्ड्स, खाता से जुड़ी जानकारी आदि संपूर्ण जानकारी बिहार के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से ही प्राप्त कर पाएंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Apna Khata Portal का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने वाले हैं।Bihar Apna Khata Portal

Bihar Apna Khata Portal क्या है?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सरकार द्वारा एक ही जगह पर नागरिकों को भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए बिहार अपना खाता पोर्टल की शुरूआत की गई है। Apna Khata Portal पर विजिट करके बिहार के नागरिक के अपनी भूमि से संबंधित सभी जानकारी जैसे नक्शा, जमाबंदी, भूमि लैंड रिकॉर्ड्स, खाता और खसरा संख्या आदि कई महत्वपूर्ण जानकारियां घर बैठे ही प्राप्त कर पाएंगे। पहले नागरिकों को भूमि से संबंधित कार्यो के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे उनका समय और पैसे दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को इस समस्या से राहत मिलेगी जिसके माध्यम से नागरिक एक खुशहाल जीवन जी पाएंगे।

Overview of Bihar Apna Khata Portal

आर्टिकल का नाम Bihar Apna Khata Portal
राज्य बिहार
संबंधित विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
आवेदन माध्यम ऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य भूमि से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल
पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करना
ऑफिसियल वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/
http://land.bihar.gov.in/

Bihar Apna Khata Portal का उद्देश्य

अपना खाता पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बिहार के नागरिकों को घर बैठे ही भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। बिहार सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत इसलिए की है क्योंकि पहले नागरिकों को भूमि के दस्तावेजों के लिए कई सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार तो नागरिकों को चक्कर काटने के बाद भी अपने भूमि के दस्तावेज प्राप्त नहीं होते थे जिसकी वजह से उन्हें बहुत समस्या होती थी। लेकिन अब नागरिक बिना किसी समस्या के घर बैठे भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। अपना खाता पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिकों को बहुत लाभ प्राप्त होगा।

Benefits and Features of Bihar Apna Khata Portal

  • राज्य के नागरिकों को एक ही जगह पर भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए बिहार सरकार ने अपना खाता पोर्टल की शुरुआत की है।
  • इस पोर्टल पर विजिट करके बिहार के नागरिक भूलेख, नक्षा, भूमि की जांच, खाता संख्या, बिहार जमाबंदी नकल आदि देखने की सुविधा प्राप्त कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से अब बिहार के नागरिकों को स्वयं की भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • Apna Khata Portal के माध्यम से नागरिकों का समय और पैसा दोनों बचेगा।
  • यह पोर्टल प्रणाली में पारदर्शिता लाने में मदद करेगा।

Read Also-

Apna Khata Portal पर उपलब्ध सेवाएं

  • बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन देखें
  • भूलेख बिहार
  • अपना खाता देखें
  • बिहार जमाबंदी नक़ल देखें
  • भूमि की जांच
  • भूमि अधिग्रहण अधिसूचना
  • जमाबंदी पंजी खसरा-वार विवरण
  • बिहार ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन
  • दाखिल खारिज आवेदन स्थिति
  • LPC आवेदन स्थिति

लैंड रिकॉर्ड की जांच कैसे करें?

  • लैंड रिकॉर्ड की जांच करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

Bihar bhu naksha online process

  • होम पेज पर आने के बाद अपना खाता देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको बिहार का नक्शा दिखाई देगा।

Bihar apna khata check online

  • इस नक्शे में आपको अपने जिले और शहर को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको टोटल जोन दिखाई देंगे।
  • टोटल जोन के अंदर आपकी स्क्रीन पर कुल मौजा, कुल खाताधारी, कुल खाता, और कुल खसरा की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इसमें आपको अपने अनुसार जोन को सिलेक्ट कर लेना है।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर जोन के अंदर की सभी जानकारी खुल जाएगी।

बिहार खसरा संख्या ऑनलाइन चेक प्रोसेस

  • अब आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे।

बिहार अपना खाता ऐसे चेक करे ऑनलाइन

  • इनमें से आपको किसी भी एक विकल्प का चयन करके खाता खोजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका नाम खाता नंबर, खसरा संख्या आदि जानकारी आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको अधिकार अभिलेख के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर खाते से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी जिसका आप प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख सकते है।

भूमि का विवरण खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको जमाबंदी पंजी देखे का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज दिखाई देगा।
  • इसमें आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ विकल्प दिखाई देंगे।
  • अब आपको जिसकी जानकारी प्राप्त करनी है उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको SEARCH बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर भूमि से संबंधित जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

सारांश

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Apna Khata Portal के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार के नागरिक आसानी से घर बैठे अपनी भूमि से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़कर और हमारे द्वारा प्रदान की गई प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करके आसानी से भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल की जानकारी आपको बहुत पसंद आई होगी। अगर एसा है तो इस आर्टिकल को लाइक शेयर और कमेंट जरुर करें हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।

Quick Links

Official Website Click Here
Join Our Telegram Group Click Here
Direct Link To Check Click Here

Leave a Comment

Scroll to Top