विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

CSC Center Kaise Khole: बरोजगार लोगों के लिए जन सेवा केंद्र खोलने का सुनहरा मौका,

CSC Center Kaise Khole: क्या आप अभी 10वीं या 12वीं पास है और फिलहाल आपने अभी कोई भी नौकरी या व्यवसाय की शुरुआत नहीं की है तो आज हम आपके लिए कुछ खास जानकारी लेकर आए। अब आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि आप भी अब सीएससी पोर्टल के लिए आवेदन करके अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते है। सीएससी सेंटर को हम “जन सेवा केंद्र” के नाम से भी जानते है।CSC Center Kaise Khole

आज हम यहां इस पोस्ट में आपको CSC Registration से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदान करने वाले हैं, जिसको फॉलो करके आप भी अपना सीएससी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और ऑनलाइन सेंटर खोल के अच्छा पैसा कमा सकते । रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ खास दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य तरह के दस्तावेज भी शामिल है।

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह सभी दस्तावेज अपने पास सुरक्षित कर ले। आपको सीएससी पंजीकरण से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी जा रही है जिनके माध्यम से आप आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर सकते है।

CSC Center Kaise Khole – Overview

Name of Article CSC Center Kaise Khole
Name of Topic CSC Center
Type of Article Latest Updates
Mode of Apply Online
Official Website Click Here

सीएससी सेंटर खोलने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया – CSC Center Kaise Khole ?

आज हमारे इस लेख में उन सभी युवा वर्ग का स्वागत है जोकि सीएससी पंजीकरण करवाना चाहते हैं और अपने क्षेत्र में जन सेवा केंद्र खोलने के इच्छुक है। यहां पर आपको सभी स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी जा रही है जिन्हें आपको आवेदन के लिए फॉलो कर लेना है। आवेदन करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को फॉलो कर ले जो की इस प्रकार से है-

 स्टेप 1 –  ऑनलाइन पोर्टल पर नए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करें
  • सीएससी के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको सबसे पहले सीएससी रजिस्ट्रेशन 2023 ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा जो कि आपको इस प्रकार से होगी।

CSC Center Kaise Khole

  •  ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर लेने के बाद आपको अप्लाई बटन पर क्लिक करना होगा जहां आपको TEC सर्टिफिकेट का विकल्प मिलेगा आपको सिम्पली इस पर क्लिक कर देना होगा।
  •  क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो कि इस प्रकार से दिखाई देगा।

CSC Center Kaise Khole

  •  आपको Login with us विकल्प का आप्शन दिखाई देगा आपको उस विकल्प का चयन कर लेना है।
  •  बटन दबाने के बाद आपको एक और नया देखने को मिलेगा आपको सर्टिफिकेट कोर्स का  ऑप्शन दिखाई देगा आपको सिंपली क्लिक कर देना।

CSC Center Kaise Khole

  •  क्लिक कर देने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर जाएगा जो कि आपको इस प्रकार दिखाई देगा।
  •  अब आपको बताई गई जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर देना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

CSC Center Kaise Khole

  • क्लिक कर देने के बाद आपको एक नया ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर आपको भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।

CSC Center Kaise Khole

  •  इस भुगतान पेज पर आपको ₹1479 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  •  अंत में आप को आवेदन से जुड़ी रसीद प्राप्त हो जाएगी जिसे आप को डाउनलोड करके अपने पास रख लेना है
अब आपको दूसरे चरण की तरफ आगे बढ़ना है-
  • एक बार ऑनलाइन पोर्टल पर सक्सेसफुली रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद आपको फिर से मुख्य पेज पर आना होगा।
  •  यहां पर आपको “सर्टिफिकेट्स कोर्स इन एंटरप्रेन्योरशिप” का ऑप्शन दिखाई देगा जिसके तहत आपको लॉग इन कर लेना है।

CSC Center Kaise Khole

  •  क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगइन पेज खुल कर आ जाएगा वहां आपको दी गई सभी आवश्यक जानकारियों को भर देना है और पोर्टल पर क्लिक कर लेना है।
  • पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आपको डैशबोर्ड पर TEC Number दिखाई देगा जिसे आप को सुरक्षित अपने पास रख लेना है।
 अब आपको तीसरे चरण की तरफ आगे बढ़ना है-
  • एक बार जब आप को सफलतापूर्वक TEC Number मिल जाता है तब आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर वापस लौटना है जो किस प्रकार से दिखाई देगा

CSC Center Kaise Khole

  •  होम पेज पर आने के बाद आपको अप्लाई टेप दिखाई देगा जहां पर आपको New Registration पर क्लिक कर देना है।

CSC Center Kaise Khole

  •  रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन टाइप चूस करने के लिए कहा जाएगा आपको CSC VLE का चयन करना होगा।
  •  इसके बाद आपको अपना TEC Number दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड को भरते हुए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  अब आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा आपको सिंपली उस ओटीपी को वेबसाइट पर दर्ज कर देना है।
  • ओटीपी सत्यापन कर देने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आ जाएगा जो किस प्रकार से होगा-
  • अब आपको यहां पर मांगी जाने वाली जानकारियों को दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर एक बार फिर क्लिक करना होगा।
  •  आगे बढ़ने से पहले आपको एक बार और ओटीपी सत्यापन करने को कहा जाएगा आपको सिंपली यहां पर ओटीपी दर्ज करके आगे प्रोसीड कर देना है।

CSC Center Kaise Khole

  •  क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल कर आ जाएगा जहां पर आपको अपना फोटो को सकेन और अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
  •  ठीक उसी के नीचे आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भी दिखाई देगा जहां पर आपको अपनी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है।

CSC Center Kaise Khole

  • इसके बाद आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे आपको अपने दस्तावेज ध्यान पूर्वक स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड कर देना है।
  •  एक बार जब आप सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लेते हैं तब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपको आवेदन से जुड़ी रसीद प्राप्त हो जाएगी।

CSC Center Kaise Khole

  •  आपको रसीद को डाउनलोड कर प्रिंट करवा कर रख लेना है।
  •  इसके बाद आपको एक और जरूरी प्रक्रिया को पूरा करना है आपको प्रिंटेड की गई रसीद को बैंक अकाउंट और पासबुक सहित अन्य दस्तावेजों जैसे आधार और पैनकार्ड को लेकर अपने क्षेत्र के DM के पास ले जाकर जमा करवा देना है।
  • उपरोक्त दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप अपना सीएससी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और CSC का लाभ ले सकते हैं।

सारांश

अगर आप बेरोजगार और खुद का रोजगार करना चाहते है तो CSC सेंटर आपके लिए अच्छा विकल्प है। जन सेवा केंद्र खोलकर आप बहुत ही अच्छी इनकम कर सकते है। मैंने आज आपको इस आर्टिकल में बताया है की CSC Center Kaise Khole के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही जानकारी के लिए नियमित रूप से हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहे। Read Also –

Leave a Comment

Scroll to Top