विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Indian Army JAG Syllabus 2023 – Syllabus and Exam Pattern, पूरी जानकारी हिंदी में

आज के इस आर्टिकल के जरिए हम ‘Indian Army JAG Syllabus 2023’ के बारे में जानेंगे, दोस्तों अगर आपने LLB डिग्री को 55% अंकों के साथ पास किया हुआ है तो आपके लिए भारतीय सेना में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक बहुत ही सुनहरा मौका आया है।

जी हां दोस्तों, भारतीय सेना के द्वारा Indian Army JAG भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है, भारतीय सेना में 31वीं एंट्री स्कीम के तहत यह नोटिफिकेशन अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए जारी किया गया है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 9 पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

अगर आप Indian Army JAG 31st Course Recruitment 2023 के तहत नौकरी पाना चाहते हैं तो यह बहुत ही जरूरी है कि आपका इस भर्ती के लिए आयोजन किया जाने वाला Written Exam अच्छे से जाए, और यह तभी हो पाएगा जब आपको Indian Army JAG Syllabus 2023 के बारे में संपूर्ण और सही जानकारी होगी।

जो भी उम्मीदवार Indian Army JAG Recruitment की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह आर्टिकल बहुत ही उपयोगी साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको Indian Army JAG Syllabus 2023 के बारे में विस्तार से बताएंगे, आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा।

Indian Army JAG Syllabus 2023

Indian Army JAG Syllabus Overview

संस्था भारतीय सेना
Advt. No. Indian Army JAG 31st course
आर्टिकल Indian Army JAG Syllabus 2023
कुल पद 9 (पुरुष- 6, महिला- 3)
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन तिथि 18 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2023
सैलरी ₹56,100 से ₹177,500
जॉब स्थान All India
जॉब श्रेणी डिफेंस जॉब
आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in

Indian Army JAG Syllabus PDF

जो भी उम्मीदवार भारतीय सेना में नौकरी करने के इच्छुक हैं उनके लिए Indian Army JAG Recruitment 2023 एक बहुत ही सुनहरा अवसर है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना के द्वारा JAG के कुल 9 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए आप 18 जनवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय सेना में आप JAG के पदों पर नौकरी तभी प्राप्त कर सकते हैं जब आपको Indian Army JAG Syllabus के बारे में जानकारी होगी, नीचे हमने आपको Indian Army JAG Syllabus 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है।

Indian Army NCC Special Entry Recruitment 2023

Indian Army JAG Syllabus 2023 In Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Indian Army JAG के पदों पर नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है, बल्कि Indian Army JAG के पद के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के द्वारा LLB में प्राप्त किए गए न्यूनतम और अधिकतम अंकों के आधार पर तय की जाती है, वैसे Indian Army JAG Syllabus 2023 की बात की जाए तो वह कुछ इस प्रकार है-

  1. नॉन वर्बल।
  2. वर्बल।
  3. प्रोग्रेसिव ग्रुप टास्क।
  4. इंडिविजुअल ऑब्स्टैल।
  5. कमांड टास्क।
  6. ग्रुप ऑब्स्टेकल रेस।
  7. हाफ ग्रुप टास्क।
  8. लेक्चररेट।
  9. सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट।
  10. सेल्फ डिस्क्रिप्शन टेस्ट।
  11. ग्रुप डिस्कशन।
  12. थीमेटिक ऍपेरेप्शन टेस्ट
  13. वर्ड एसोसिएशन टेस्ट।
  14. पिक्चर प्रेसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट।
  15. ग्रुप प्लानिंग एक्सरसाइज।
  16. फाइनल ग्रुप, इत्यादि।

1. Non Verbal Reasoning:

a) Analogy: इसके अंदर आपको दो आकृतियों को जोड़ना होगा, और उसके बाद आपको उसी रिश्ते में एक और जोड़ी चुनने के लिए कहा जाएगा।

b) Series: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको दो आकृति प्रदान की जाएगी, इनमें से एक आकृति में आपको Problem दिखाई देगी वहीं दूसरी आकृति में Solution दिखाई देगा, आपको बता दें कि इस तरह के प्रश्नों में पहली आकृति यानी प्रोब्लम वाली इमेज Rotate होती है उसके अनुसार आपको हाल वाले विकल्प में यह चुनना होता है कि दूसरी आकृति यानी सॉल्यूशन वाली इमेज का रोटेशन किस तरह होगा।

c) Classification: इस श्रेणी के प्रश्नों में आपको एक आकृति का सेट दिया जाता है, इस सेट में आपको कुल चार आकृतियां दी जाएंगी, इनमें से आपको एक ऐसी आकृति को चुनना होगा जो बाकी की तीन आकृतियों से अलग हो।

d) Complete the incomplete pattern: इस श्रेणी के प्रश्नों में आपको दो आकृतियां प्रदान की जाएंगी जिसमें पहली आकृति Problem वाली होगी और दूसरी आकृति Solution वाली होगी, इसमें आपको पहली आकृति के अंदर ही एक ऐसी आकृति दी जाती है जो कि अधूरी होती है, आपको इस अधूरी वाली आकृति को पूरी करने के लिए सॉल्यूशन वाली आकृति में से सही आकृति का चुनाव करना होता है।

e) Spotting out the embedded figure: इस श्रेणी के प्रश्न में भी आपको दो आकृतियां प्रदान की जाएंगी एक प्रोब्लम वाली आकृति वहीं दूसरी सॉल्यूशन वाली आकृति, इसमें आपको जो आकृति प्रोब्लम वाली आकृति में होगी उसे ही सॉल्यूशन वाली आकृति में ढूंढना होता है।

f) Mirror & Water Image: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको एक शब्द दिया जाता है, आपको दिए गए चार विकल्पों में से एक ऐसा विकल्प चुनना होगा जो शब्द शीशा या पानी में देखे जाने पर बिल्कुल वैसा ही दिखाई दे।

g) Cube & Dice: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको एक क्यूब दिया जाता है जिसकी दो साइड को रंग किया हुआ होता है और उसे 64 भागों में समान रूप से काट दिया जाता है, आपको दिए गए चार विकल्पों में से यह बताना होता है कि काटे गए टुकड़ों में कितने क्यूब को रंग नहीं किया हुआ होता है।

वहीं डाइस वाली श्रेणी में आपको कुछ इस तरह के प्रश्न देखने को मिलते हैं जैसे कि डाइस या पाशा किसे कहते हैं? डाइस को तीन बार फेंकने पर पाशा की क्या पोजीशन होगी? उसकी आकृति कैसी दिखाई देगी? अगर ऊपर की तरफ 4 आ गया तो नीचे की तरफ क्या आएगा?

2. Verbal Reasoning:

a) Spelling Test: इस श्रेणी के प्रश्नों में आपको दिए गए चार विकल्पों में से गलत स्पेलिंग वाले विकल्प का चुनाव करना होता है।

b) Synonyms & Antonyms: इन शब्दों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, इस श्रेणी में पूछे जाने वाले प्रश्न शब्दकोश पर आधारित होते हैं, आपको Synonym वाले प्रश्न में एक शब्द दिया जाता है, आपको दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करना होता है जिसका मतलब भी दिए गए शब्द जैसा ही हो।

वहीं Antonyms वाले भाग में भी आपको एक शब्द दिया जाएगा, आपको दिए गए चार विकल्पों में से एक ऐसे विकल्प का चुनाव करना होगा जिसका मतलब दिए गए शब्द का उल्टा हो।

c) Complete the sentence: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको एक अधूरा sentence दिया जाता है, आपको दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करना होता है जिससे सेंटेंस पूरा हो जाए।

d) Analogy: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको दो या दो से अधिक समूह के अंदर समानताएं दर्शानी होती हैं, आपको इसके अंदर अलग अलग तरीकों में प्रश्न मिल सकते हैं जैसे कि नंबर, ऑब्जेक्ट, थिंग्स, लेटर्स, वर्ड आदि।

e) Verbal Deductions: इस श्रेणी में आपसे कोडिंग और डिकोडिंग में से प्रश्न पूछे जाते हैं, इस श्रेणी में आपको एक शब्द दिया जाता है उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपको BASIC शब्द को DDULE दिया गया है तो आपको बताना होगा कि LEADER शब्द को किस कोड में लिखा जाएगा, इसके लिए आपको दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करना होता है।

f) Classification: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको कई समूह दिए जाते हैं, आपको उनमें मिलने वाली समानताएं और भिन्नता बतानी होती हैं, इसमें आपको किसी भी चीज को लेकर प्रश्न पूछे जा सकते हैं जैसे कि वर्ड, नंबर, लेटर आदि।

g) Direction Sense Test: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको सही दिशा का चुनाव करना होता है। 

h) Sitting Arrangement: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको व्यक्ति या वस्तु के आधार पर जानकारी प्रदान की जाती है, आपको इस जानकारी के आधार पर सिटिंग अरेंजमेंट बताना होगा, यह अरेंजमेंट किसी भी तरह से पूछा जा सकता है जैसे कि सर्कुलर, स्क्वायर, लीनियर, रेक्टेंगुलर आदि।

i) Series: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको कई तरह के सीक्वेंस, अल्फाबेट्स, नंबर के पैटर्न आदि का मिश्रण मिलता है, आपको उनके हिसाब से सही विकल्प का चुनाव करना होता है।

j) Puzzle: इस श्रेणी में पूछा जाने वाला प्रश्न एक तरह से जानकारी ही होती है, आपको jumbled फॉर्म में एक सेंटेस दिया जाता है, यह सेंटेंस सीक्वेंस में भी हो सकता है और नहीं भी, आपको इस jumbled सेंटेस को सही अरेंजमेंट में लिखना होता है ताकि इस सेंटेंस का सही मीनिंग निकल सके।

k) Blood Relation: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको दो या इससे अधिक व्यक्तियों के बीच रिश्ते को सही ढंग से स्थापित करना होता है, प्रश्न में पूछा जाने वाला रिश्ता दो भागों में बांटा जाता है पहला मां की तरफ और दूसरा पिता की तरफ।

l) Logical Venn Diagram: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको वस्तुओं का समूह दिया जाता है जिसे कि आपको आकृति के रूप में हल करना होता है, और यह आप तभी कर पाएंगे जब आपको सामान्य ज्ञान या तार्किक ज्ञान के बारे में अच्छे से जानकारी होगी।

m) Ranking: इस श्रेणी के प्रश्न में आपको व्यक्ति या वस्तु का समूह दिया जाता है जिन्हें आपको संबंध के अनुसार arrange करना होता है।

Read More-

3. थीमेटिक ऍपेरेप्शन टेस्ट (TAT ):

इस टेस्ट में आपको 30 सेकंड के लिए एक साफ छायाचित्र दिखाया जाता है, आपको इस चित्र में दिखाई दे रहे विवरण के कहानी लिखनी होगी और इसके लिए आपको कुल 4 मिनट का समय दिया जाएगा, इस बात का ध्यान रहे कि आप जो कहानी लिख रहे हैं उसका उचित अर्थ निकलना जरूरी है।

4. Word Association Test (WAT):

इस टेस्ट में उम्मीदवारों को स्क्रीन पर एक-एक करके कुल 60 शब्द दिखाए जाते हैं, आपको स्क्रीन पर दिखाए गए शब्दों के अनुसार एक ऐसा वाक्य बनाना होगा जिसका उचित अर्थ निकले, आपको इस टेस्ट में अर्थपूर्ण वाक्य बनाने के लिए कुल 15 सेकंड का समय दिया जाता है।

5. Picture Perception And Discussion Test:

इस टेस्ट में आपको एक हल्की धुंधली छाया का चित्र दिखाया जाता है, आपको चित्र में दिखाई दे रही छोटी से छोटी वस्तु या व्यक्ति के ऊपर कहानी लिखनी होती है।

  • SSB Interview के दौरान PP & DT Test में सभी आवेदकों को 30 सेकंड के लिए एक धुंधला चित्र दिखाया जाता है।
  • आपको चित्र में दिखाई दे रहे व्यक्ति के ऊपर 1 मिनट के अंदर संपूर्ण विवरण लिखना होगा जैसे कि व्यक्ति की उम्र, लिंग, मनोदशा आदि।
  • कहानी लिखने के बाद सभी उम्मीदवारों के बीच लिखी गई कहानी के ऊपर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन होगा।

6. Group Discussion (GD):

जैसा कि आप नाम से ही देख पा रहे होंगे कि इसके अंदर आपको ग्रुप डिस्कशन यानी कई लोगों के साथ समूह में चर्चा करनी होगी, आपको ज्यादा चिंता पानी करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि हर एक उम्मीदवार को डिस्कशन के लिए एक निर्धारित समय दिया जाएगा।

7. Self Description Test (SDT):

इस टेस्ट के अंदर सभी उम्मीदवारों को अपने बारे में अच्छे से बताना होता है।

8. Situation Reaction Test (SRT):

इस टेस्ट में आपको एक निर्धारित Situation दी जाती है और आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं कि अगर आपको उस परिस्थिति में डाला जाए तो आप उस परिस्थिति से कैसे निकलेंगे? या आप उस परिस्थिति या समस्या का समाधान कैसे करेंगे? आपको इस प्रक्रिया के बारे में अच्छे से लिखना होता है।

9. Progressive Group Task (PGT):

इसके अंदर आपको एक ऐसी बाधा में डाला जाता है जो कि एक निर्धारित बिंदु से शुरू और खत्म होती है, आपको इस बाधा को पार करने के लिए कुछ जरूरी सामग्री दी जाती है जैसे कि रस्सी, पटरा, बल्ला आदि।

10. Group Planning Exercise (GPE):

आपको एक समस्या दी या बताई जाती है, आपको इसे अन्य उम्मीदवारों के साथ मिलकर हल करना होता है।

Indian Army NCC Special Entry Recruitment 2023

Indian Army JAG Selection Process

Indian Army JAG Selection Process की बात करें तो जिन भी उम्मीदवारों ने Indian Army JAG के पदों के लिए आवेदन किया है उनका चयन शैक्षणिक योग्यता के अनुसार किया जाता है, और बाद में चयनित उम्मीदवारों का भोपाल (एमपी), इलाहाबाद (यूपी), कपूरथला (पीबी) और बैंगलोर (कर्नाटक) जैसे चयन केंद्रों में SSB Interview का आयोजन किया जाता है।

जो उम्मीदवार इन दोनों चरणों को पास कर लेंगे बाद में उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, आगे की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होगा, जो भी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के इन चरणों को पास कर लेंगे उन्हें Indian Army JAG के पदों पर नौकरी के लिए बुला लिया जाएगा।

Leave a Comment

Scroll to Top