विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Jan Samman Video Contest 2023: 1 मिनट का विडियो बनाकर जीते 1 लाख रूपये, सरकार ने शुरू की नई योजना

Jan Samman Video Contest 2023: राजस्थान सरकार द्वारा हर साल कई योजनाओं का शुभारंभ किया जाता है लेकिन कई बार आम जनता इन योजनाओं से परिचित नहीं हो पाती है या उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा चलाया जाने वाला जन सम्मान विडियो कांटेस्ट एक तरह की पहल है जिसके माध्यम से लोगों को राज्य में दी जाने वाली योजनाओं के बारे में परिचित करवाना है। Jan Samman Video Contest 2023

अगर आप एक वीडियो क्रिएटर हैं तब आप मात्र 30 से 120 सेकंड की वीडियो बनाकर इस कांटेक्ट में पार्टिसिपेट कर सकते हैं और ₹100000 तक का नगर इनाम प्राप्त कर सकते है।

इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप देश के कुछ काम आकर देश के नागरिकों की मदद कर सकते है। आज इस लेख में हम आपको जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से जुड़े आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। अगर आप भी इस कांटेस्ट में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तब आप इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिसकी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार पूर्वक दी जा रही है।

Jan Samman Video Contest 2023 – Overview

Name of Article Jan Samman Video Contest
State Rajasthan
Who can Participate Rajasthan Citizens
Mode of Apply Online
Charges Free
Starting Date 07.07.2023
Last Date 06.08.2023

जन सम्मान विडियो कांटेस्ट 2023

जन सम्मान विडियो कांटेस्ट 2023 का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को वीडियो के माध्यम से राज्य के नागरिकों को जागरूक करवाना है। अगर आप एक डिजिटल क्रिएटर हैं और अपने कार्य को अन्य लोगों को दिखाना चाहते हैं तब आप इस कांटेस्ट में जरूर पार्टिसिपेट कर सकते है। सरकार द्वारा, विजेता को एक लाख के नगर पुरस्कार के साथ ही अन्य कई पुरस्कार दिए जाएंगे।

नीचे हम आपको कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने से जुड़ी अहम जानकारी देने वाले हैं जिसमें अंतिम तिथि और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल है।

JanSamman Video Contest का मौलिक लक्ष्य क्या है?

जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता का मौलिक उद्देश्य राजस्थान के नागरिकों को प्रदेश में चल रही मुख्य योजनाओं के बारे में अवगत करवाना है। देश के जरूरतमंद लोगों को योजना से जुड़े लाभ के बारे में परिचित करवाना है। ताकि देश में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सकें।

जब ज्यादा लोग सरकार की योजना का लाभ उठा पाएंगे तो ज्यादातर लोग आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएंगे। कांटेस्ट में भाग लेने वाले प्रतियोगी को ₹100000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही उन्हें प्रेरणा पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा।

आकर्षक एवं धमाकेदार पुरस्कार व ईनाम – Jan Saman Yojana 2023

प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले उम्मीदवार को आकर्षक पुरस्कार एवं ईनाम देने की घोषणा की गई है जिसकी सूची इस प्रकार है-

पहला पुरस्कार: ₹100000 नगद पुरस्कार
दूसरा पुरस्कार: ₹50000 नगद पुरस्कार
तीसरा पुरस्कार: ₹25000 नगद पुरस्कार

हर दिन ₹1000 के प्रेरणा पुरस्कार भी घोषित किए जाएंगे।

Jan Samman Video Contest 2023 – इन नियमों का करना होगा पालन तभी मिलेगा लाभ

अगर आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं और अपनी कुशलता को प्रदेश के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं तब आपको कुछ विशेष नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

  • डिजिटल क्रिएटर द्वारा बनाई गई वीडियो को तभी वेद्य माना जाएगा जब वीडियो में दिखाए जाने वाले दृश्य और जानकारी राजस्थान द्वारा चलाई गई योजनाओं को सूचित करने के विषय में हो।
  • आपको वीडियो में योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी को गलत प्रस्तुत नहीं करना है। आपको योजना से जुड़े हर तथ्य को ध्यान में रखकर वीडियो बनानी है। वीडियो से जुड़े सभी नियम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
  • वीडियो की लंबाई 30 सेकंड से लेकर 120 सेकंड तक होना चाहिए।
  • आप राजस्थान में चल रही विभिन्न योजनाओं या सरकार द्वारा आने वाली आगामी योजनाओं पर वीडियो तैयार कर सकते है।
  • आपको अपना वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे- आप अपना वीडियो टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते है। इसके साथ ही आपको राजस्थान #RjasthanJanSamman हैशटैग भी अपनी विडियो में उपयोग करना है।
  • अगर आप सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का स्पेम करते हुए नजर आए तब आपको कांटेस्ट से बाहर कर दिया जाएगा।
  • आपको वीडियो में ऐसे किसी भी दृश्य का उपयोग नहीं करना है जो कि अपवित्रता और गलत जानकारियों को बढ़ावा देता है।
  • वीडियो डालने के पश्चात अंतिम विजेता की घोषणा का निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा बाध्यकारी होगा।
  • कांटेस्ट दिनांक 07 जुलाई 2023 से शुरू होकर दिनांक 6 अगस्त 2023 तक समाप्त हो जाएगा।
  • वीडियो से संबंधित नियमों का ध्यान पूर्वक पालन करना अनिवार्य है

गहलोत सरकार के जन सम्मान विडियो कांटेस्ट का जलवा स्क्रीन की प्रक्रिया क्या होगी

यहां हम कुछ विशेष सूत्रों की मदद से आपको स्क्रीनिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां निम्नानुसार बता रहे हैं।

  • आपके द्वारा भेजी गई वीडियो को स्क्रीनिंग कम्युनिटी द्वारा चेक किया जाएगा और वीडियो के मूल्यांकन के बाद आपको रैंक दी जाएगी।
  • सबसे पहले वीडियो में इस बात की जांच की जाएगी की वीडियो में दी गई जानकारी पूरी तरह से वैध है या नहीं।
  • वीडियो को वायरल करने के लिए वीडियो में किसी गलत जानकारी का उपयोग तो नहीं किया गया है वीडियो की शुद्धता, गुणवत्ता और सटीकता की जांच की जाएगी।
  • वीडियो में दिखाए गए दृश्य को रचनात्मक बनाने के लिए सही ढंग से संदेश को प्रदर्शित किया गया है, या नहीं। इस बात की भी जांच की जाएगी साथ ही वीडियो में दिखाई गई जानकारी को नियमों के अनुसार बनाया गया है या नहीं इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।
  • जब एक बार सभी तथ्यों की जांच प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो दैनिक विजेताओं की लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा।

जन सम्मान प्रतियोगिता के लिए मानदंड क्या है – Jan Samman Video Contest 2023?

नीचे हम प्रतियोगिता से जुड़े पात्रता, मानदंडो को निम्नानुसार बताने जा रहे हैं-

  • सम्मान प्रतियोगिता में 13 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नागरिक को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नागरिक के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • प्रतियोगी की वीडियो का मुख्य रूप से ओरिजिनल होना जरूरी है।

अगर आप यह सभी मानदंडों को नियमानुसार पूरा करते हैं तब आप प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त कर सकते है।

जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग कैसे लें – How to Participate Rajasthan Jan Samman Video Contest 2023

राजस्थान राज्य का हर वो एक नागरिक जो इस वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है। वह नीचे दी गई जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है।

  • जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए या वीडियो को अपलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा जो इस प्रकार से है।
  • अब आपके सामने ही जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता 2023 से जुड़ा एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा
  • आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भर लेना है और दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक फॉर्म में दर्ज कर देनी है।
  • इसके बाद आपको अपनी वीडियो को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी को ध्यान से भर लेने के बाद और वीडियो को अपलोड कर देने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन से जुड़ी रसीद प्राप्त हो जाएगी जिसे आपको प्रिंट करवा कर अपने पास रख लेना है।

जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने से संबंधित और वीडियो बनाने से संबंधित जानकारी नीचे बताई गई है – How to Apply Jan Samman Video Contest 2023

  • वीडियो को रचनात्मक बनाने के साथ ही 30 से लेकर 120 सेकंड की वीडियो बना सकते है।
  • विडियो किसी भी प्रकार की हो सकती है जिसमें सिंगिंग, कविता,स्क्रिप्ट या किसी भी तरह की स्पीच बोल सकते है। इसके अलावा आप डांस या किसी भी एनिमेशन के माध्यम से वीडियो तैयार कर सकते है।
  • वीडियो डालने से पहले आपको पब्लिक ऑप्शन का चयन करना है जिससे कि सोशल मीडिया पर भी सभी लोग आपकी वीडियो को आसानी से देख सकें।
  • आपको आधिकारिक वेबसाइट Jansaman.rajasthan.gov.in पर पंजीकरण करके अपनी वीडियो को सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपका पंजीकरण पूरी तरह से सफल हो जाता है
  • ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको सिर्फ एक ही वीडियो बनानी है अगर आप चाहे तो कई अलग-अलग वीडियो भेज कर भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

सारांश

इस लेख के माध्यम से आपको राजस्थान जन सम्मान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। जिसमें आपको कंपटीशन में भाग लेने से लेकर आवेदन करने तक की संपूर्ण जानकारी बता दी गई है।

यह लेख पूरी तरह से राजस्थान सरकार को समर्पित है जिसमें आपको राजस्थान में चल रही योजनाओं और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है और योजनाओं के बारे में नागरिकों को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे जन सम्मान विडियो कांटेस्ट 2023 के बारे में बताया गया है। अगर आप चाहें तो ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार एक प्रतियोगी के रूप में कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं।

Read Also –

Leave a Comment

Scroll to Top