Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana: गरीब तबके के छात्र छात्राओं को अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर स्कूल दूर होता है, तो रोजाना स्कूल आने जाने में भी बहुत समस्या होती है। बिहार सरकार ने इस समस्या को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री बालिका बालक साइकिल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत गरीब वर्ग की बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए फ्री में साइकिल खरीदने की राशि प्रदान की जा रही है। साल 2006 में शुरू हुई इस योजना का लाभ आज भी बिहार की गरीब परिवार की बालिकाओं को मिलता है।
आज मैं आपको इस आर्टिकल में इस योजना के बारे में आपको संपूर्ण जानकारी देने जा रहा हूं। इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana – Highlights
Name of Scheme | Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana |
Beneficiaries | Students of Bihar |
State | Bihar |
Mode oF Apply | Offline |
Full Details | Read the Full Article |
Objectives of Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana
बहुत सारी बालिका ऐसी होती हैं, जो अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद में आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें घर से दूर जाना होता है। लेकिन कई बार आने जाने का साधन उनके पास नहीं होता है। यातायत के साधन पर्याप्त नहीं होने की वजह से कई बार लड़कियां अपनी पढ़ाई बीच में ही रोक देती हैं। इसकी वजह से सरकार ने बिहार मुख्यमंत्री साइकिल योजना की शुरुआत की है। इसमें आवेदन करके कोई भी बालिका फ्री में साइकिल प्राप्त कर सकती है।
Features and Benefits of Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana
- सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए पैसे दिए जाएंगे।
- साइकिल मिल जाने के बाद छात्राएं अपनी पढ़ाई के लिए घर पर दूर भी आसानी से आ जा सकती हैं।
- पढ़ाई पूरी करने की वजह से छात्राओं के अंदर एक आत्मविश्वास बढ़ता है, और वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं।
- बस में सफर करने के दौरान बालिकाओं के साथ कई बार गलत हरकतें भी हो जाती हैं, जिस से बचने के लिए साइकिल से आना जाना ही सही उपाय है।
- आठवीं पास करने के बाद नवी कक्षा में आने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलता है।
- इस योजना का लाभ सिर्फ सरकारी स्कूल में पढ़ रही बालिकाओं को ही मिलता है।
Eligibility Criteria of Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana
- इस योजना का लाभ बिहार की स्थाई निवासी छात्र छात्राओं को ही मिलेगा।
- योजना में लाभ लेने के लिए आपका सरकारी स्कूल में एडमिशन लेना आवश्यक है।
- आठवीं पास करके नवी कक्षा में जाने वाली छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
Documents Required for Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana
- आधार कार्ड
- स्कूल का आईडी कार्ड
- आय का प्रमाण पत्र
- नवी कक्षा में प्रवेश का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आठवीं कक्षा का मार्कशीट
- माता पिता के दस्तावेज
Apply Process Mukhyamantri Balak Balika Cycle Yojana
आठवीं पास करने के बाद जब कोई भी बालिका नवी कक्षा में प्रवेश करती हैं, तो वह खुद या उसके माता-पिता इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताएगी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको अपने स्कूल के प्रिंसिपल से इस बारे में बात करनी होगी।
- स्कूल के प्रिंसिपल से आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा। इसमें जो भी जानकारी पूछी जाए आप को ध्यान पूर्वक दर्ज कर देना है।
- इस आवेदन फॉर्म के साथ आपको सभी दस्तावेज अटैच करने हैं, और आवेदन फॉर्म को प्रधानाध्यापक अथवा प्रिंसिपल को जमा करवा देना है।
- आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन होने के बाद में सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपके अकाउंट में ₹3000 जमा किए जाएंगे।
सारांश
मैंने आज आपको इस आर्टिकल में बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका साइकिल योजना की जानकारी दी है। इस योजना का लाभ उठाकर गरीब वर्ग की बालिका ही भी साइकिल प्राप्त कर सकती हैं, और दूर जाकर अपनी पढ़ाई करने का सपना पूरा कर सकती हैं।
उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। ऐसी ही खबरों के लिए नियमित रूप से हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Read Also –