विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

PM Matritva Vandana Yojana Form 2023 – [PMMVY] प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023

PM Matritva Vandana Yojana Form: देश की गर्भवती महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता पहली बार गर्भधारण करने वाली और स्तनपान करने वाली महिलाओं को प्रदान की जाती है। PM Matritva Vandana Yojana Form

आपको बताना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भधारण और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इसी के साथ हम आपको इस आर्टिकल में कुछ क्विक लिंक भी शेयर करेंगे जिनसे आपको इस योजना में आवेदन करने में काफी मदद मिलेगी।

PM Matritva Vandana Yojana क्या है?

1 जनवरी 2017 में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को शुरू किया गया था। आपको बताना चाहेंगे कि इस योजना को गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है। जो भी महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती है उन्हें सरकार द्वारा ₹6000 की धनराशि प्रदान की जाती है। सहायता राशि प्राप्त करके महिलाएं अपने बच्चों की देखरेख अच्छी तरह से कर पाती है जिससे उनके बच्चे भी स्वस्थ रहते हैं। पहले गरीब महिलाओं के बच्चे सही से आहार नहीं मिलने के कारण कुपोषण का शिकार हो जाते थे। लेकिन अब इस योजना के माध्यम से उनकी सही से देखरेख की जाएगी और उन्हें समय पर पोस्टिक आहार मिल पाएगा।

आपको बताना चाहेंगे कि इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को तीन किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा जिसके लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज और योग्यताओं की जरूरत पड़ेगी।

Overview of PM Matritva Vandana Yojana Form

योजना का नाम Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana
योजना का प्रकार केंद्र सरकार की योजना
विभाग महिलाओं और बच्चों के विकास मंत्रालय
आवेदन की तिथि आरंभ है
आवेदन की अंतिम तिथि Not Declared
लाभार्थी गर्भवती महिला
लाभ Rs 6000
आवेदन का माध्यम https://wcd.nic.in/

Benefits and Features of PM Matritva Vandana Yojana

  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चों की देखरेख करने के लिए ₹6000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से दी जाने वाली सहायता राशि महिलाओं को तीन किस्तों में दी जाती है।
  • पहली किस्त में महिलाओं को 1000 रुपए दूसरी, किस्त में ₹2000 और तीसरी किस्त में ₹2000 दिए जाते हैं।
  • आपको बताना चाहेंगे कि बाकी के हजार रुपए महिलाओं को तब प्रदान किए जाएंगे जब वह अपने बच्चे को किसी अस्पताल में जन्म देती हो।
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से मृत्यु दर में भी कमी आएगी।
  • सहायता राशि प्राप्त करके महिलाएं गर्भावस्था के समय स्वास्थ्य से संबंधित सभी जरूरतों की पूर्ति कर पाएगी।

Read Also-

Eligibility of PM Matritva Vandana Yojana

लाभार्थी महिला की आयु 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
इस योजना के माध्यम से केवल उन महिलाओं को भी लाभ दिया जाएगा जो 1 जनवरी 2017 या उसके बाद गर्भवती हुई हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट की पासबुक
  • माता-पिता का पहचान पत्र

How to Apply in PM Matritva Vandana Yojana?

मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

  • PM Matritva Vandana Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में विजिट करना होगा।
  • वहां जाकर आपको मातृत्व वंदना योजना का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर आपसे जो भी जानकारी पूछी जाएगी वह आप को ध्यान से दर्ज कर देनी होगी।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको उसे आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में जमा करवा देना होगा और इसकी रसीद प्राप्त कर लेनी होगी।

उपरोक्त सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करके आप आसानी से मातृत्व वंदना योजना में अप्लाई कर पाएंगे।

निष्कर्ष

आज हमने आपको बताया है कि आप किस प्रकार से PM Matritva Vandana Yojana का लाभ ले सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया है जिसके लिए इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरुर करें।

Important Links

Official Website Click Here

Leave a Comment

Scroll to Top