विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

SFURTI Yojana 2023 | देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू किया गया स्फूर्ति योजना |

SFURTI Yojana 2023SFURTI Yojana 2023 : नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत आपके अपने हिंदी ब्लॉग रिक्रूटमेंट रिजल्ट में ! आज के इस आर्टिकल के माध्यम से बात करेंगे SFURTI Yojana के बारे में ! Scheme Of Fund For Regeneration Of Traditional Industries (SFURTI) के द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक बहुत हीं अच्छी योजना चलाई गई है |

जिसके द्वारा फिर से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग का विकास कर रोजगार उत्पन्न किया जायेगा | इस योजना के तहत गांव में रह रहे लोगों के लिए नए रोजगार उत्पन्न होंगे, क्योंकि यहां के लोग आज भी कृषि क्षेत्रों पर ही निर्भर रहती है | समय के साथ-साथ नागरिक अपने पारंपरिक एवं पुश्तैनी उद्योगों से दूर होते जा रहे हैं | इसी वजह से अपना रोजगार बाहर तलाश करते हैं |

बाहर काम न मिलने से एवं महामारी जैसी समस्या आने से बहुत से नागरिकों को रोजगार मिलना मुश्किल हो जाता है या रोजगार कर रहे लोगों का रोजगार छूट जाता है | ऐसे में अपना रोजगार होने से नागरिक अपना जीवन यापन सही ढंग से कर पाएंगे |स्फूर्ति योजना 2023 के तहत 5 जुलाई 2019 को देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीता रमण जी ने सांसद में SFURTI Yojana 2023 के बारे में यह बताया है कि बांस, खादी, शहद, गोंद जैसी पारंपरिक उद्योगों को फिर से चलन में लाने के लिए 100 नए समूह तैयार किए जाएंगे |

इन समूहों के माध्यम से लगभग पच्चास हज़ार हस्त कारीगरों को रोजगार का लाभ मिलेगा | इस योजना का लाभ देश में रहने वाले हर एक हस्त कारीगर जैसे- शिल्पकार, कुम्हार, बढ़ई आदि को उपलब्ध होगा | तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से स्फूर्ति योजना 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन कैसे करें आदि के बारे में पूरे विस्तार से नीचे बताया गया है | इस योजना से संबंधित वे तमाम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |

SFURTI Yojana 2023 : Overview

योजना का नाम SFURTI Yojana 2023
आरम्भ की गई केंद्र सरकार द्वारा
वर्ष 2023 में
लाभार्थी राज्य के सभी पत्र हस्त कारीगर 
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य देश में बढ़ रही बेरोजगारी को कम करके विकास की ओर अग्रसर करना 
लाभ फंडिंग के साथ साथ कौशल प्रशिक्षण 
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट क्लिक करें 

SFURTI Yojana 2023 Notification

देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए सरकार हर तरफ से बेरोजगारी को कम करने के लिए दिन-रात कोशिश कर रही है | जिससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी रोजगार प्राप्त हो सके और वह स्वयं से आत्मनिर्भर बन सके | योजना हेतु 2.3 करोड़ रुपए की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा मंजूर की गई है |जिसके तहत अभी उद्योगों का विकास करना इसका लक्ष्य चुना गया है |

स्फूर्ति योजना के अंतर्गत सभी उद्योगों का विकास करने के लिए इन्हें फंडिंग का लाभ प्रदान किया जाएगा | इसके अलावा कारीगरों के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार उचित ट्रेनिंग का लाभ भी उपलब्ध कराएगी | जिससे वह अपने काम को और भी ज्यादा अच्छे से एवं सही ढंग से करने के साथ-साथ सीख भी पाएंगे |

केंद्र सरकार द्वारा स्फूर्ति योजना के लिए 2.3 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है | जिसकी मदद से सभी पारंपरिक उद्योगों का एक सामान विकास किया जाएगा | इस योजना के अंतर्गत जितने भी कारीगर शामिल होंगे, उन्हें दूसरे उद्योगों को सीखने का भी मौका प्रदान किया जाएगा |

यह भी पढ़ें :

स्फूर्ति योजना का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस योजना का मुख्य उद्देश्य केवल यह है, कि ट्रेडिशनल इंडस्ट्रीज और उनमें काम कर रहे सभी कारीगरों का विकास हो सके | पारंपरिक उद्योग (Traditional Industries)  यानी जो कृषि आधारित है | जैसे_ खाद्य उद्योग, बांस उद्योग, शहद उद्योग एवं गोंद उद्योग सभी परंपरागत इंडस्ट्रीज है, जो कि आज के समय में घाटे में जा रही है | इन सभी उद्योग के लिए सरकार फंड भी प्रदान करेगी | जिससे रोजगार के नए अवसर कायम होंगे और बेरोजगारी की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा|

सरकार नागरिकों को पारंपरिक उद्योगों में काम करने के लिए उन्हें और ज्यादा विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगी | स्फूर्ति योजना 2023 के सफलतापूर्वक जारी हो जाने से ट्रेडिशनल इंडस्ट्रीज का और भी ज्यादा विकास होगा, जिससे देश को भी बहुत लाभ होगा |

स्फूर्ति योजना से मिलने वाली लाभ 

इस योजना में आवेदन करने वाले नागरिकों को इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जानना बेहद जरूरी है | जिसे नीचे विस्तार से बताया गया है |

  • स्फूर्ति योजना के माध्यम से देश में ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक उद्योगों व कारीगरों का विकास किया जाएगा |
  • योजना के तहत स्थिर उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे |
  • इस योजना के माध्यम से कारीगरों के कौशल विकास के लिए उन्हें ट्रेनिंग के साथ-साथ फंडिंग भी प्रदान की जाएगी |
  • स्फूर्ति योजना के माध्यम से ग्रामीण उद्योगों के लिए समूह का निर्माण किया जाएगा, जिससे उद्योग में मजबूती बढ़ेगी और व्यापार लंबे समय तक चल सकेगा |
  • सरकार द्वारा योजना में उद्योग के पुनः विकास के लिए एक करोड़ से आठ करोड़ का फंड दिया जाएगा |
  • योजना के अंतर्गत बांस, खादी, शहद और गोंद जैसे ग्रामीण एमएसएमई (MSME) उद्योगों से जुड़े कारीगरों का विकास किया जा सकेगा |
  • इस योजना के माध्यम से देश के 50000 कारीगरों को रोजगार प्रदान किया जाएगा |
  • देश में उद्योगों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे बेरोजगारी की दर को कम किया जा सकेगा |

SFURTI Yojana के लिए आवश्यक पात्रता 

इस योजना में आवेदन करने वाले नागरिकों को इस योजना के के लिए क्या क्या पात्रता होनी चाहिए उसके बारे में जानना बेहद जरूरी है | जिसे नीचे विस्तार से बताया गया है |

  • स्फूर्ति योजना में आवेदन करने वाले आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए |
  • आवेदक नागरिक की आयु यदि 18 वर्ष या इससे अधिक है, तो ही वे इस योजना में आवेदन के पात्र होंगे |
  • योजना में आवेदन करने वाले नागरिक पारंपरिक उद्योग में कार्य करने वाले होने चाहिए |

स्फूर्ति योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि 

  • छोटे समूह (कलस्टर) जिसके अंतर्गत 500 कारीगर काम करते हैं, इस योजना के माध्यम से सरकार उनकी एक करोड़ तक की राशि की सहायता करेगी | जिसके द्वारा वह अपने उद्योगों का विकास कर पाएंगे |
  • पुराने उद्योगों के समूह जिनके अंतर्गत 1000 से 2500 तक कारीगर काम करते हैं, उनको स्फूर्ति योजना 2023 के अंतर्गत 8 करोड़ तक की राशि प्रदान की जाएगी |
  • मुख्य समूह जिनमें 500 से 1000 कारीगर होते हैं, इस योजना के माध्यम से उन्हें 3 करोड़ तक की राशि दी जाएगी |

स्फूर्ति योजना के लाभार्थी व्यक्ति

  • पंचायती राज संस्थान
  • सहकारी संघ
  • उद्यम संघ
  • उद्यमों के नेटवर्क
  • शिल्पकार संघ
  • मशीनरी निर्माता
  • निजी व्यवसाय विकास सेवा प्रदाता
  • कच्चे माल प्रदाता
  • उद्यमी
  • संस्थागत विकास सेवा प्रदाता
  • श्रमिक
  • स्वयं सहायता समूह
  • कॉरपोरेट्स एंड कोर्पेरिट रिस्पांसिबिलिटी फाउंडेशन
  • केंद्र और राज्य सरकारों के अर्ध सरकारी संस्थान
  • राज्य और केंद्र सरकारों के फील्ड अधिकारी
  • कलस्टर विशिष्ट निजी क्षेत्र
  • कारीगर
  • गैर सरकारी संगठन

SFURTI Yojana 2023 आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदक का आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • बैंक खाता का विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)

How To Apply SFURTI Yojana 2023

यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते हैं | ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कैसे करें की पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है | नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो कर आप बहुत हीं आसानी से स्फूर्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वैसे ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया हुआ है |

SFURTI Yojana 2023

  • इसके बाद होम पेज पर आपको Apply For New Proposal के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, जिसमें एजेंसी टाइप का चयन करना होगा |

  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा |

  • अब इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर कर सबमिट करना है |
  • फिर आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और
  • अंत में सबमिट पर क्लिक कर देना है |
  • जिससे आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा |

How To Registration SFURTI Yojana 2023

  • इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इस की ऑफिशियल वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • होम पेज पर आए Sign up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • जिसके बाद आई टेक्निकल एजेंसी (Technical Agency) के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  • इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज कर Save पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करते हीं आपके दिए गये मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा |
  • अब आपको OTP दर्ज करना होगा और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार से आपका स्फूर्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा |

SFURTI Yojana 2023 : Important Links

Online Apply Sign Up || Sign In
Home Page Click Here
Official Website Click Here

सारांश

मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इस  like जरुर करें साथ हीं साथ अपने दोस्त, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करें | ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके |

Leave a Comment

Scroll to Top