विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Stree Swabhiman Yojana 2022: महिलाओं और लड़कियों को फ्री मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन, जाने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Stree Swabhiman Yojana 2022: केंद्र सरकार द्वारा स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 की शुरुआत की गई है. स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी के द्वारा सीएससी महिला वीएलई कार्यक्रम के दौरान किया गया है.

इस योजना के माध्यम से लड़कियों और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे, जिससे महिलाएं और लड़कियां अपने मासिक धर्म चक्र के समय स्वस्थ रहे और उन्हें किसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़े. इस योजना से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे. इस योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े.

Stree Swabhiman Yojana 2022 क्या है?

यह योजना महिलाओं और लड़कियों को स्वस्थ स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है. इस योजना में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड प्रदान किए जाएंगे. सीएससी द्वारा प्रदान किए जाने वाले पैड अधिक पर्यावरण के अनुकूल और काफी सस्ते होंगे जिससे अधिक से अधिक महिलाएं यह आसानी से खरीद सके. देश की सभी महिलाएं स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 का लाभ उठा सकेंगी.

Stree Swabhiman Yojana 2022

पूरे देश में इस समय लगभग 15 कम लागत वाली सेनेटरी नैपकिन निर्माण इकाइयां मौजूद है. इस योजना के माध्यम से देश में बहुत सी जगह पर कई यूनिट्स लगाई जाएगी जिससे 8 से 10 महिलाओं को नैपकिन बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान किया जाएगा. इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा. देश में इस योजना के अंतर्गत देश की सभी महिलाओं और लड़कियों को नैपकिन इस्तेमाल करने के फायदे भी बताए जाएंगे और कई महिलाओं को इस योजना से जोड़ा भी जाएगा.

Stree Swabhiman Yojana 2022

Stree Swabhiman Yojana 2022 – एक नजर

योजना का नाम Stree Swabhiman Yojana 2022
इनके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश की महिलाएं और लड़कियां
उद्देश्य सेनेटरी नेपकिन प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट https://csc.gov.in/

Stree Swabhiman Yojana 2022 का उद्देश्य

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कई महिलाएं महामारी के समय किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक क्रीडा और कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाती है, उन्हें ऐसे समय में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. महामारी के समय में भी महिलाओं को घर का सारा काम करना पड़ता है जिससे वह अपनी सेहत के बारे में ध्यान नहीं दे पाती हैं. इसी कारण महिलाओं को कई बीमारियां घेर लेती है.

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 की शुरुआत की है. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड प्रदान किए जाएंगे जिससे महिलाएं और लड़कियां महामारी से बच सके और अपना स्वास्थ्य ठीक रख सके. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को नैपकिन बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान किए जाएंगे.

Stree Swabhiman Yojana 2022 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • Stree Swabhiman Yojana 2022 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेनेटरी पैड का उपयोग बढ़ाया जा सके.
  • स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 के अंतर्गत सेनेटरी पैड लोकल ब्रांड नेम से बेचा जाएगा और इसका विवरण वीएलई द्वारा किया जाएगा.
  • इस योजना के माध्यम से लगभग 35000 महिलाओं को आजीविका प्राप्त होगी.
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म से संबंधित जागरूकता प्रदान की जाएगी जिससे वह अपनी सेहत को स्वच्छ रख सके और अपनी स्वच्छता को बढ़ा सकें.
  • इस योजना के माध्यम से 750 से 1000 नैपकिन प्रतिदिन बनाए जाएंगे.
  • इस योजना के अंतर्गत स्कूल की लड़कियों के लिए वीएलई द्वारा फ्री सेनेटरी नैपकिन प्रदान किये जाएंगे.
  • CSC केंद्र के माध्यम से भी सेनेटरी पैड प्राप्त किए जा सकते हैं.
  • एक लड़की के लिए सीएससी द्वारा ₹500 प्रति साल वीएलई को प्रदान किए जाएंगे.
  • स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा लाभार्थियों की संख्या का सत्यापन किया जाएगा.
  • वीएलई के माध्यम से लगभग 1000 सेनेटरी पैड गांव के स्कूल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे.

Stree Swabhiman Yojana 2022 के लाभ

  • Stree Swabhiman Yojana 2022 के द्वारा देश की महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड प्रदान किए जाएंगे. इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को मुफ्त सेवा प्रदान की जाएगी.
  • उन सभी महिलाओं और लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिनको हर महीने महामारी होती है.
  • इस योजना के तहत महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाने के लिए रोजगार भी प्रदान किया जाएगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी.
  • इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाएगा.
  • स्त्री स्वाभिमान योजना 2022 के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी.

Read Also – 

Stree Swabhiman Yojana 2022 की पात्रता और दस्तावेज

  • देश की महिलाओं और लड़कियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा.
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Stree Swabhiman Yojana 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Common Service Centres ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा.

Stree Swabhiman Yojana 2022

  • इसके बाद आपके सामने पुलिस वेरीफिकेशन फॉर्म प्रारूप का ऑप्शन दिखाई देगा. इसके बाद आपको इस पर क्लिक करना होगा, फिर आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके इस फॉर्म को भरना होगा और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से सत्यापन करवाना होगा.
  • फिर पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए नीचे क्लिक करें और आगे बढ़े इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आधार संख्या का प्रमाणीकरण ईकेवाईसी के माध्यम से होता है. इसके बाद केवाईसी का चयन करें. इसका चयन करने के बाद आगे बढ़ने के लिए क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा.
  • इस पेज पर आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको इसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी. सभी जानकारी भरने के बाद केंद्र की आवश्यक तस्वीर पुलिस सत्यापन दस्तावेज के साथ अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.

Stree Swabhiman Yojana 2022: लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको स्त्री स्वाभिमान योजना की Common Service Centres आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा.
  • इस पेज पर आपको लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • फिर आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा. इस पेज पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रकार आप स्त्री स्वाभिमान योजना के लिए लॉगिन कर पाएंगे.

गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से आप स्त्री स्वाभिमान योजना का मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.

 

Leave a Comment

Scroll to Top