विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Jaivik Kheti Portal 2023: किसानों का मसीहा है ये पोर्टल, फोन पर भी खरीद-बेच सकेंगे जैविक उत्पाद

Jaivik Kheti Portal 2023: नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में Jaivik Kheti Portal के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं. वर्तमान समय में विश्व स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. जैविक खेती हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है. जैविक खेती से रासायनिक उत्पादन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा.

भारत देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है और जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी दिशा में भारत सरकार ने Jaivik Kheti Portal की शुरुआत की है. इस पोर्टल पर रसायन मुक्त उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा और बाजार में रसायन मुक्त उत्पादों को उपलब्ध कराया जाएगा. जैविक खेती पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें.

Jaivik Kheti Portal 2023

Jaivik Kheti Portal क्या है?

केंद्र सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए Jaivik Kheti Portal की शुरुआत की है. इसके माध्यम से जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा और उनके लिए रसायन मुक्त उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा. इस पोर्टल के माध्यम से किसान रासायनिक उत्पादों और उर्वरकों को कम उपयोग में लेकर जैविक खेती की ओर अग्रसर होंगे. जैविक खेती पोर्टल पर किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे केस स्टडी, वीडियो और सर्वोत्तम कृषि पद्धति, सफलता की कहानियां और जैविक खेती से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की जाएगी.

इस पोर्टल पर किसान अपने जैविक उत्पादों जैसे अनाज, दाल, फल और सब्जियों को आसानी से खरीदार को बेच पाएंगे. उपभोक्ताओं द्वारा खरीदे गए जैविक उत्पादों को इस पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके घर पर डिलीवरी की जाएगी. जैविक खेती पोर्टल पर पंजीकरण करके किसान इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं.

Overview of Jaivik Kheti Portal

पोर्टल का नाम Jaivik Kheti Portal
आरम्भ की गयी भारत सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी भारत के किसान
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना
लाभ जैविक खेती से सम्बंधित जानकारी एवं सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट http://www.jaivikkheti.in/

Jaivik Kheti Portal का उद्देश्य

Jaivik Kheti Portal का मुख्य उद्देश्य देश में जैविक खेती और उत्पादों को बढ़ावा देना है. इस पोर्टल के माध्यम से किसान जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर पाएंगे. Jaivik Kheti Portal के माध्यम से किसान जैविक फसलों के उत्पादन के प्रति जागरूक होंगे और खेती में रसायनों का प्रयोग कम कर देंगे. इस पोर्टल पर किसान अपनी फसलों को ऑनलाइन ही बेच सकते हैं. इससे उन्हें अपनी फसलों का उचित दाम प्राप्त होगा. इस पोर्टल के माध्यम से किसान नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा.

Jaivik Kheti Portal की सुविधाएं

क्रेता गाइड

Jaivik Kheti Portal पर किसानों को उत्पादों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. इस पोर्टल पर क्रेता गाइड से संबंधित जानकारी जैसे उत्पाद की श्रेणी, उपलब्धता, लागत, उत्पाद का मूल्य, राज्य, जिला आदि की जानकारी शामिल की जाएगी.

समूह रजिस्ट्रेशन

इस पोर्टल पर किसान समूह भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और समूह का लीडर इस पोर्टल पर ग्रुप रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपने समूह का पंजीकरण कर सकता है. समूह का पंजीकरण करके समूह का लीडर अन्य किसानों को उनके उत्पाद से संबंधित जानकारी अपलोड कर सकता है.

बोली लगाकर

इस पोर्टल पर विक्रेता बोली लगाकर भी उत्पाद क्रय कर सकते हैं.
इस पोर्टल के अंतर्गत तीन प्रकार की बोली लगाई जा सकती है.

  • बुक बिल्डिंग
  • मूल्य-मात्रा
  • रिवर्स नीलामी

क्रेता रजिस्ट्रेशन

इस पोर्टल पर कोई भी नागरिक लॉगिन किए बिना उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन उन्हें उत्पादों को खरीदने के लिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

विक्रेता रजिस्ट्रेशन

Jaivik Kheti Portal पर रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है. रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसान अपने उत्पाद से संबंधित विवरण, डिलीवरी मोड और पेमेंट से संबंधित जानकारी दर्ज करके उन्हें ई-बाजार में अपलोड भी कर सकते हैं.

Benefits and Features of Jaivik Kheti Portal

  • Jaivik Kheti Portal के माध्यम से किसान जैविक फसलो और उत्पादों को उचित दाम में बाजार में उपलब्ध करवा सकेंगे.
  • इस पोर्टल के माध्यम से जैविक खेती को विश्व स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा.
  • पोर्टल के माध्यम से खरीददार बहुत ही कम दामों पर विभिन्न जैविक उत्पाद खरीद पाएंगे और खरीदें गए उत्पादों को सीधा उनके घर पर डिलीवर किया जाएगा.
  • इस पोर्टल पर इच्छुक नागरिक बहुत आसानी से जैविक उत्पादों जैसे अनाज, दाल, फल और सब्जियों आदि को खरीद पाएंगे.
  • इस पोर्टल पर किसानों को जैविक उत्पादों से संबंधित सभी जानकारी शामिल की जाएगी.
  • जैविक खेती पोर्टल के माध्यम से किसानों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा.

Read Also – 

जैविक खेती पोर्टल पर बायर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको बायर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपकी स्क्रीन पर दो विकल्प आ जाएंगे इसमें से आपको बायर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा.
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रकार आप बायर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे.

जैविक खेती पोर्टल पर सेलर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सेलर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर सेलर के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपकी स्क्रीन पर दो विकल्प आएंगे आपको सेलर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपकी स्क्रीन पर तीन विकल्प पर खुलेंगे.
  • आपको अपनी इच्छा अनुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नए पेज पर एक फॉर्म प्रदर्शित होगा.
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी जैसे अथॉरिटी, मेंबर कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्रीगेटर कोड आदि का विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रकार आप सेलर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे.

फसलों से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • वेबसाइट के होम पेज पर क्रॉप्स के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा और इस पेज पर आप फसलों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ई बाजार एक्सेस कैसे करें?

  • जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेज पर ई बाजार के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज प्रदर्शित होगा .
  • इस पेज पर आप फसलों से संबंधित जानकारी देख सकते हैं और जैविक फसलों को खरीद भी सकते हैं.

मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीचे की तरफ दिए गए गेट इट ऑन गूगल प्ले या डाउनलोड ऑन ऐप स्टोर के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपकी स्क्रीन पर नवीनतम पेज प्रदर्शित होगा.
  • इस पेज पर आप इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करके मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.

ग्रीवेंस कैसे दर्ज करें?

  • ग्रीवेंस दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको ग्रीवेंस के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.
  • इसके बाद आपको नए पेज पर ग्रीवेंस कैटेगरी में दिए गए विभिन्न विकल्पों में से अपनी इच्छा अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा.
  • इसके बाद आपको ग्रीवेंस टाइप का चयन करना होगा और फिर आपकी स्क्रीन पर ग्रीवेंस फॉर्म खुल जाएगा.
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रक्रिया के बाद आप अपना ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे.

फीडबैक कैसे दर्ज करें?

  • जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट के होम पेज पर कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नए पेज पर फीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट फीडबैक विकल्प पर क्लिक करें.
  • इस प्रकार आप फीडबैक की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे.

Helpline Number

Toll Free Helpline Number : 033 23400020, 033 23400021, 033 23400022

Important Links

Official Website Click Here
Direct Link Buyer Registration Click Here
Direct Link seller Registration Click Here
Direct Link Grievance Form Click Here
Feedback Form Direct Link Click Here

Leave a Comment

Scroll to Top