विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

Kanya Sumangla Yojana 2023 | ₹15000 की सहायता राशि, बेटियों की उज्जवल भविष्य के लिए चलाई गई एक बेहतरीन योजना

Kanya Sumangla Yojana 2023 : केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा लगातार आम जनता को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हमेशा कोई ना कोई स्कीम/ योजना का आयोजन की जा रही है | ठीक उसी प्रकार सरकार द्वारा किसानों के हित में कार्य करते हुए एक योजना की शुरुआत की गई है | इस योजना का नाम “कन्या सुमंगला योजना” है |

Kanya Sumangla Yojana की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गई है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्याओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उसके जन्म से लेकर शादी तक का पूरा खर्चा राज्य सरकार द्वारा ग्रहण किया जाएगा |Kanya Sumangla Yojana 2023

इस योजना के द्वारा एक परिवार की दो बेटियों को सिर्फ लाभ प्राप्त होगा | इस योजना को लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को दूर करने के लिए शुरू किया गया है | यह योजना लड़कियों के लिए बहुत ही बेहतर साबित होगी | आप महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |

तो चलिए आर्टिकल के माध्यम से इस Kanya Sumangla Yojana 2023 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जैसे_  कन्या सुमंगला योजना क्या है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है, इस योजना तहत कब -कब पैसे मिलते हैं, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और आवेदन कैसे करें आदि की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है | कन्या सुमंगला योजना से संबंधित वे तमाम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें |

Kanya Sumangla Yojana 2023 : Overview

योजना का नाम Kanya Sumangla Yojana 2023
विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश
केटेगरी सरकारी योजना
उद्देश्य उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाना।
बजट 1200 करोड़ रुपए
Year 2023
किस्ते 6
Scheme Launched Date 25 October, 2019
Yojana Status
Active
Official website https://mksy.up.gov.in

Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojana क्या है ?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेटियों/ कन्याओं के हित में कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया है | Kanya Sumangla Yojana 2023 के अंतर्गत कन्याओं के जन्म के बाद ₹15000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी | वह राशि 06 अलग-अलग किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधा प्रदान की जाएगी | कन्या सुमंगला योजना कन्याओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी |

इस योजना के लिए सरकार 1200 करोड़ रुपए खर्च करने वाली है | महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कन्या सुमंगला योजना को संचालित किया जा रहा है | इस योजना से वीडियो का भविष्य काफी बेहतर होगा और उनका जीवन स्तर में भी सुधार आएगा | इस योजना के माध्यम से बेटियां शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित होगी और अपने भविष्य में आगे बढ़ पाएगी |

Kanya Sumangla Yojana 2023  का उद्देश्य क्या है ?

कन्या सुमंगला योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है | इस योजना के अंतर्गत कन्याओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अलग-अलग समय में कुल 15,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी |

यह योजना भ्रूण हत्या को रोकने में भी मददगार साबित होगी | इस योजना के माध्यम से लड़का और लड़की की भेदभाव को खत्म किया जा सकता है और हम लोगों को लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच भी बदलेगी | कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बालिकाएं जागरूक होगी और आत्मनिर्भर बनकर देश का नाम रौशन करेगी |

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की राशी का भुगतान 

 

श्रेणी आर्थिक सहायता राशि
प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म होने पर रू 2000 एक मुश्त
द्धितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त रू 1000 एक मुश्त
तृतीय श्रेणी कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू 2000 एक मुश्त
चतुर्थ श्रेणी कक्षा छः में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू 2000 एक मुश्त
पंचम श्रेणी कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के उपरान्त रू 3000 एक मुश्त
षष्टम श्रेणी ऐसी बालिकायें जिन्होंने कक्षा 10/12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो, उस समय रू 5000 एक मुश्त आदि

Kanya Sumangla Yojana 2023 का लाभ /विशेषता 

इस योजना का लाभ उठाने से पहले आवेदक को इस योजना से मिलने वाली लाभ के बारे में जानना बेहद जरुरी है | जिसे विस्तार से नीचे बताया गया है |

  • इस योजना के लिए सरकार ने 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है |
  • इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को उनके जन्म के बाद ₹15000 की सहायता राशि प्रदान करेगी | जिससे कि वह अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकेगी |
  • इस योजना के माध्यम से बेटियां आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी |
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में स्थानांतरण कर दी जाएगी | इसके लिए उसके पास आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट का होना अनिवार्य है |
  • PFMS के माध्यम से लाभार्थी के बैंक के अकाउंट में सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी |
  • इस योजना के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर भी रोक लगाने में काबू पाया जा सकता है | |
  • कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से लड़का और लड़की के भेदभाव को खत्म किया जा सकता है |
  • कन्याओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कन्या सुमंगला योजना का शुरूआत किया गया है

Kanya Sumangla Yojana 2023 के लिए पात्रता 

  • आवेदक उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए |
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम ₹3,00,000 होनी चाहिए |
  • किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चे को इस योजना का लाभ मिल सकता है |
  • परिवार में अधिकतम 2 बच्चे ही होना चाहिए |
  • किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ दिया जाएगा |
  • यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकाएं ही होती है, तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा |
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतान होको तथा विधिक रुप से गोद ली गई संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 2 बालिकाएं इस योजना का लाभार्थी होंगी |

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
  • यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज की फोटो

How To Apply Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojana Online

यदि आप भी Kanya Sumangla Yojana 2023 के इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं | ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है | इसे फॉलो कर आप बहुत ही आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |

  • इस योजना के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वैसे ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है |

Kanya Sumangla Yojana 2023

  • अब आपको इसके होम पेज पर Citizen Services Portal के (Apply Here) ऑप्शन पर क्लिक करना है |

  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको I Agree के बॉक्स में टिक लगाकर Continue पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरना है और सबमिट करना है |

  • सबमिट करते ही आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा | जिसकी मदद से इस पोर्टल को Login कर लेना हैं |

Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojana

  • फिर मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है |
  • और आवेदन फॉर्म को शुरू से अंत तक चेक कर लेना है और फिर सबमिट कर देना है |
  • भविष्य की जरूरत के लिए भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं |
  • इस प्रकार से आपका आवेदन Kanya Sumangla Yojana 2023 के लिए पूरा हो जाएगा |

Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojana के तहत ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कैसे करें ?

  • ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित विभाग में जाना होगा |
  • वहां जाने के बाद आपको इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा |
  • फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरना होगा |
  • इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों को इसके साथ अटैच करना होगा |
  • फिर आवेदन फॉर्म को विभाग में जमा कर देना होगा |
  • इस प्रकार से आप कन्या सुमंगला योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे |

Mukhya Mantri Kanya Sumangla Yojana : Important Links

For Apply Online Click HerePM Kusum Yojana 2023
Home Page  Click Here
Official Website Click Here

सारांश

मैं आशा करता हूँ कि आपको मेरी यह जानकारी पसंद आई होगी, अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो आप इस  like जरुर करें साथ हीं साथ अपने दोस्त, फॅमिली और ग्रुप में जरुर शेयर करें | ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके |

Also Read :

Leave a Comment

Scroll to Top