विज्ञापन बंद करने के लिए क्लिक करें

CSC Registration 2023 – ऐसे होगा 2023 में Digital Seva CSC Portal रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

आज के इस आर्टिकल के जरिए हम CSC Registration 2023 के बारे में विस्तार से जानेंगे, अगर आप CSC यानी Common Service Center खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना पड़ता है, पहले के समय तो Common Service Center यानी जन सेवा केंद्र खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत ही आसान होती थी, लेकिन आज के समय में CSC Registration Process में बहुत सारे बदलाव कर दिए गए हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि CSC Registration Process 2023 क्या है? CSC Registration 2023 के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? जन सेवा केंद्र खोलने के लिए जरूरी योग्यता क्या है? तो इस आर्टिकल के आखिर तक बने रहें, अगर आप इस आर्टिकल के आखिर तक बने रहते हैं तो आपको इन प्रश्नों के साथ-साथ CSC Registration 2023 की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी।

तो चलिए बिना किसी देरी के आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि CSC Registration Process 2023 Kya Hai? CSC Apply Process Kya Hai / Digital Seva CSC Portal कैसे खोलें? आशा करते हैं कि हमारे द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है यह लेख आपको जरूर पसंद आएगा।

CSC Registration 2023 क्या है?

अगर आप Common Service Center खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ID की जरूरत पड़ती है जो कि आप CSC के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर प्राप्त कर सकते हैं, सीएससी के जरिए सरकार ग्रामीण लोगों तक सरकारी नौकरियों की भर्ती, अलग-अलग योजनाएं, हर तरह की परीक्षाएं और भी कई अन्य तरह की महत्वपूर्ण विषयों के बारे में सूचना प्रदान करती है।

जिस भी व्यक्ति ने 10वीं या 12वीं कक्षा पास कर रखी है वह कॉमन सर्विस सेंटर खोल सकता है, हालांकि इसके लिए उम्मीदवार के पास CSC TEC Certificate का होना बहुत ही जरूरी है, इसके साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए, अगर आप अपना जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको CSC Registration करना पड़ेगा, और यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे पूरी होती है इसके बारे में आप नीचे विस्तार से जान सकते हैं।

CSC Registration 2023 Overview

CSC Registration 2023 Overview

सीएससी रजिस्ट्रेशन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार है-

Subject New CSC Registration Process
Year 2023
श्रेणी कॉमन सर्विस सेंटर रजिस्ट्रेशन
लाभार्थी भारतीय नागरिक
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट http://www.csc.gov.in/, register.csc.gov.in/
सीएससी रजिस्ट्रेशन स्टेटस यहां क्लिक करें
सीएससी 2.0 योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2015

CSC Registration के प्रकार

आज के समय में CSC Registration के 2 प्रकार होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. CSC VLE
  2. SHG (Self Help Group)

इन दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को हमने नीचे विस्तार से बताया है।

CSC VLE Online Registration Process 2023 क्या है?

अगर आप CSC VLE के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एक खास प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ेगा जिसके बारे में हमने आपको नीचे अच्छे से बता दिया है, हालांकि CSC VLE के लिए Registration करने से पहले आपको जरूरी दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ लेना चाहिए-

Step 1

सबसे पहले आपको Common Service Center की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, उसके लिए आप सीधे यहां क्लिक भी कर सकते हैं।

Step 2

उसके बाद आपके सामने कॉमन सर्विस सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, यहां पर आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

CSC VLE Online Registration Process 2023

Step 3

उसके बाद आपको New Registration के विकल्प को सेलेक्ट करना होगा, और फिर आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

Step 4

CSC Registration 2023

यहां पर आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे CSC VLE और SHG (Self Help Group), चूंकि अब आप CSC VLE के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसलिए आपको CSC VLE को सेलेक्ट करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 5

अब आपको सीएससी रजिस्ट्रेशन फॉर्म में Tec Certificate Number दर्ज करना होगा, ऑथेंटिकेशन के बाद आपको अपनी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे कि नाम, पता, बैंक डिटेल्स आदि।

Step 6

पूछी गई सारी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद आपको अपनी और अपने सभी दस्तावेजों की फोटो अपलोड करनी पड़ेगी।

Step 7

उसके बाद आपको अपने आवेदन की समीक्षा कर लेनी है और उसके बाद अंत में Confirm एंड Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 8

आखिर में आवेदन संदर्भ संख्या उत्पन्न कर दी जाती है और Final Submit करने के बाद आवेदन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आपके ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

CSC Registration Status कैसे चेक करें?

अगर आप CSC Registration Status को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एक खास प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ता है, जिसके बारे में हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता दिया है, CSC Registration Status को चेक करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-

Step 1

CSC Registration Application Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है, इसके लिए आप सीधे यहां क्लिक भी कर सकते हैं।

Step 2

उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, यहां पर आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, उसके बाद आपको दिखाई दे रहे Status Check के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step 3

उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन स्टेटस चेक करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा, यहां पर आपको अपना Application Reference Number और कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।

Step 4

अब स्क्रीन पर आपके सामने Application Status प्रदर्शित हो जाएगा, उसके बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन से संबंधित सारी जानकारी देख सकते हैं।

Tec Certificate के लिए अप्लाई करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

जो भी इच्छुक उम्मीदवार New CSC VLE Registration करना चाहते हैं उसके पास Tec Certificate का होना आवश्यक कर दिया गया है, Tec Certificate को प्राप्त करने के लिए इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है जिसके बारे में हमने आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता दिया है, Tec Certificate Registration Process कुछ इस प्रकार है-

Step 1

Tec Certificate प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है, उसके लिए आप सीधे यहां क्लिक भी कर सकते हैं।

Step 2

उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, यहां पर आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

CSC Registration 2023

Step 3

अब आपके सामने बहुत सारे विकल्प प्रदर्शित हो जाएंगे, यहां पर आपको Tec Certificate के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 4

उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको Login with us के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step 5

उसके बाद आपके सामने दो विकल्प Login और Registration आ जाएंगे, आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 6

उसके बाद आपके सामने Tec Certificate के लिए आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, इस फॉर्म में आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएगी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता, पिता का नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि आदि, और साथ ही में आपको अपनी 50 kb तक की फोटो को भी अपलोड करना होगा जो कि jpg/png फॉर्मेट में होनी चाहिए।

Step 7

अब आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और फिर आपको Tec Certificate की फीस का ऑनलाइन भुगतान कर देना है।

Read Also –

SHG Online Registration Process क्या है?

जो भी इच्छुक उम्मीदवार SHG (Self Help Group) Registration करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का जानना बहुत ही जरूरी है, सेल्फ हेल्प ग्रुप की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है-

Step 1

SHG Registration के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है, उसके लिए आप सीधे यहां क्लिक भी कर सकते हैं।

Step 2

उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, यहां पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे लेकिन आपको New Registration के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 3

उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा, यहां पर आपको एप्लीकेशन टाइप में SHG सेलेक्ट करना होगा और फर्म अपने मोबाइल नंबर को दर्ज कर देना है।

Step 4

अंत में आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

CSC Registration 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप CSC Registration करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है, जिन दस्तावेजों की आपको आवश्यकता पड़ेगी कुछ इस प्रकार हैं-

  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • एड्रेस प्रूफ
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • CSC TEC Certificate
  • शिक्षा से संबंधित दस्तावेज
  • सेंटर के अंदर और बाहर दोनों जगह की फोटो
  • मोबाइल नंबर

CSC Registration 2023 के लिए जरूरी पात्रता

सीएससी रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए कुछ जरूरी पात्रता निर्धारित की गई है, अगर आवेदक जरूरी पात्रता पर खरा उतरता है तो वह CSC सेंटर खोल सकता है, सीएससी रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जरूरी पात्रता के बारे में जानकारी नीचे दे दी गई है-

  • CSC Registration करवाने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए।
  • आवेदक ने 10वीं/12वीं कक्षा को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास कर रखी हो।
  • CSC Registration करवाने के लिए CSC Tec Certificate का होना बहुत ही जरूरी है।
  • जो भी व्यक्ति सीएससी के लिए पंजीकरण करवाना चाहता है उसे अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना बहुत ही जरूरी है।

CSC खोलने के लिए डिजिटल उपकरण

CSC सेंटर खोलने के लिए आपको जरूरी दस्तावेजों के साथ साथ डिजिटल उपकरणों की भी जरूरत पड़ेगी, CSC Registration 2023 के लिए आपको जिन उपकरणों की आवश्यकता होगी वह कुछ इस प्रकार हैं-

  • लैपटॉप या कंप्यूटर
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • UPS
  • न्यूनतम 120 gb हार्ड डिस्क ड्राइव
  • वेब कैम या डिजिटल कैमेरा
  • स्कैनर
  • प्रिंटर (ब्लैक एन्ड व्हाइट और कलर)
  • CD/DVD Drive
  • बैटरी बैकउप (4 घंटे न्यूनतम)

Important Links

Home Page Click Here
Official Website Click Here

Read Also – 

FAQs: सीएससी रजिस्ट्रेशन 2023

तो चलिए दोस्तों अब हम कुछ ऐसे प्रश्नों के बारे में जान लेते हैं जिनके जरिए आपको CSC Registration Process 2023 के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी-

सीएससी सेंटर क्या होता है?

सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर जो कि भारत सरकार की ई-सेवाओं को ग्रामीण और अन्य दूरी वाले इलाकों तक पहुंचाता है, सीएससी के जरिए आप आप सरकारी योजनाएं, परीक्षाएं, भर्तियां आदि से जुड़ी हुई जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सीएससी रजिस्ट्रेशन करवाने के क्या फायदे हैं?

सीएससी रजिस्ट्रेशन करवाने के बहुत सारे फायदे होते हैं, सीएससी के जरिए आप बीमा, पासपोर्ट ई-नागरिक व अन्य तरह की सेवाएं जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एनआईओएस रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीएससी हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आपको सीएससी से संबंधित किसी भी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करनी है तो आप टोल फ्री नंबर 1800-3000-3468 पर कॉल करके पूछ सकते हैं, इसके अलावा आप ई – मेल आईडी [email protected] से भी संपर्क कर सकते हैं।

सीएससी रजिस्ट्रेशन कैसे होता है?

सीएसी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान होती है, इसके लिए आपको एक वैलिड ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी, आपको सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीएससी वीएलई के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के साथ पूछी गई जानकारी को सही से दर्ज कर देना है, अगर आप सीएससी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को विस्तार से जानना चाहते हैं तो ऊपर आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

Conclusion:-

तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने ‘CSC Registration 2023’ के बारे में जाना, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको जन सेवा केंद्र खोलने की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 2023 के बारे में विस्तार से समझाने का प्रयास किया है।

अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ समझ नहीं आया है, या आप कुछ और जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं, या आपके पास हमारे लिए अन्य सुझाव है तो आप कमेंट करके अपनी राय शेयर जरूर करें, हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देंगे।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल “CSC Registration Process 2023 क्या है” पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर जरूर करें ताकि इच्छुक उम्मीदवार Common Service Center Registration Process 2023 को अच्छे से जान सकें और जन सेवा केंद्र खोल सकें।

आज के लिए इतना काफी है, बहुत जल्द मिलेंगे किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ।

जय हिंद, जय भारत।

1 thought on “CSC Registration 2023 – ऐसे होगा 2023 में Digital Seva CSC Portal रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया”

Leave a Comment

Scroll to Top